Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी के पुपरी में देर रात एनएच पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, मधुबनी के युवक की मौत

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 12:47 PM (IST)

    सीतामढ़ी के पुपरी में एनएच 527सी पर देर रात एक बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई, जिससे मधुबनी के 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। वहीं, जन ...और पढ़ें

    बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पुपरी में एनएच 527सी पर बाइक-पिकअप टक्कर में युवक की मौत।

    2. मृतक मधुबनी जिले के 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार थे।

    3. जनकपुर रोड स्टेशन पर मालगाड़ी से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Road Accident। जिले के पुपरी में एनएच 527सी पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान मधुबनी जिले के रामनगर बेदौल पंचायत के मधुबनी चौक निवासी भोला राय के 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    घर लौटते समय हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार शुक्रवार रात करीब 11 बजे टीवीएस अपाचे बाइक से एनएच 527सी के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुपरी में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वैन से उनकी बाइक तेज गति में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    ट्रेन की चपेट में आकर मौत

    इधर, शनिवार सुबह जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक अज्ञात व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

    खबरें और भी

    पहचान कराने में जुटी पुलिस

    रेलवे और स्थानीय पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई में जुटी है।