Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी में फूस के घर पर गिरा पीपल का पेड़, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; पिता-पुत्र गंभीर

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 01:38 PM (IST)

    सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में एक विशाल पीपल का पेड़ फूस के घर पर गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सिकंदर सहनी ...और पढ़ें

    घर पर गिरा पीपल का पेड़

    घर पर गिरा पीपल का पेड़

    HighLights

    1. सीतामढ़ी में पीपल का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा।

    2. एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत।

    3. पिता और एक पुत्र गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में।

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। रीगा थाना क्षेत्र कीरेवासी पंचायत स्थित धनुषी टोला में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एक पुराना और विशाल पीपल का पेड़ अचानक एक फूसनुमा घर पर गिर पड़ा।

    जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य रात में भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे। इसी दौरान वर्षों पुराना पीपल का विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़कर घर पर गिर गया, जिससे घर में सो रहे लोग उसके नीचे दब गए। 

    हादसे में सिकंदर सहनी की पत्नी पूनम देवी, तीन वर्षीय पुत्री, पांच वर्षीय पुत्र तथा एक वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिकंदर सहनी और उनका एक अन्य पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    ट्रैक्टर की मदद से घर पर गिरे पेड़ को हटाया

    स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और ट्रैक्टर की मदद से फूसनुमा घर पर गिरे विशाल पेड़ को हटाया। इसके बाद मलबे और पेड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। 

    घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। सिकंदर सहनी और उसके पुत्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

    76669642

    घटना की सूचना मिलते ही रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है तथा मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में मंत्री डा. श्वेता गुप्ता के नर्सिंग होम की चहारदीवारी पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण