Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी के कन्हौली में धारदार हथियार से युवक की हत्या, चेहरे पर मिले गहरे जख्म के निशान

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 11:29 AM (IST)

    सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के कन्हौली थाना क्षेत्र में एक युवक अर्जुन महतो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ...और पढ़ें

    घटना की जांच के लिए पहुंचे एएसपी आशीष आनंद व अन्य।

    घटना की जांच के लिए पहुंचे एएसपी आशीष आनंद व अन्य।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत कन्हौली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। कन्हौली - मेजरगंज पथ पर पैक्स गोदाम के समीप खेत से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    मृतक की पहचान खाप खोपराहां पंचायत के खोपराहा वार्ड 11 के निवासी प्रेम लाल महतो के पुत्र अर्जुन महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले हैं।

    Sitamarhi

    (मृतक की फाइल फोटो)

    घटनास्थल पर पहुंचे स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में जेल भी जा चुका था। दबी जुबान से यह भी कहा जा रहा है कि वह कभी रसूल गैंग के लिए काम करता था।

    Sitamarhi Murder

    (घटना स्थल पर जुटे लोग

    हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष बलबीर कुशवाहा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने लाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना पर एएसपी आशीष आनंद भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। मृतक के आपराधिक इतिहास की जानकारी मिल रही है इसका भी सत्यापन कराया जा रहा है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बिहार के मोतिहारी में ATM काटकर लाखों की चोरी, नाइट पेट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मी सस्पेंड

    यह भी पढ़ें- ईओ की हत्‍या पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान; 25 लाख आर्थिक सहायता और राजकीय सम्‍मान के साथ अंत्‍येष्‍ट‍ि