सीतामढ़ी में सुरसंड BDO कृष्णा राम के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई जगहों पर चल रही जांच
Vigilance Raid: यह कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर सुरसंड, मोतिहारी और उनके पैतृक गांव में की गई। टीम संपत्ति और निवेश से जुड़े दस् ...और पढ़ें
HighLights
सुरसंड बीडीओ कृष्णा राम के ठिकानों पर छापेमारी।
आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई जारी।
निगरानी टीम संपत्ति, निवेश के दस्तावेज खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi BDO Disproportionate Assets: जिले के सुरसंड प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णा राम के विभिन्न ठिकानों पर शनिवार की सुबह निगरानी विभाग ने एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद की गई है।
जानकारी के अनुसार न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर निगरानी की टीम सुरसंड और मोतिहारी स्थित उनके आवास समेत कई स्थानों पर जांच कर रही है। टीम आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और निवेश की जानकारी जुटाने में लगी है।
बताया गया है कि बीडीओ कृष्णा राम का पैतृक घर पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी प्रखंड और तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकैता गांव में है। इसके अलावा शहर के राजा बाजार में उनका किराए का मकान भी बताया जा रहा है। निगरानी की टीम इन स्थानों से जुड़े दस्तावेजों और संपत्ति की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
फिलहाल निगरानी विभाग के अधिकारी इस मामले में अधिक जानकारी देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि बीडीओ कृष्णा राम ने 21 स्थानों पर जमीन की खरीद की है और विभिन्न बैंकों में भी भारी निवेश किया है। इसी आधार पर 5 मार्च को निगरानी थाने में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था।
खबरें और भी
मामला दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम अब उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर संपत्ति और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस बारे में सुरसंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम ने कहा है कि निगरानी विभाग ने पूर्व में दिए गए आय विवरणी के आधार पर मामला बनाकर कार्रवाई कर रहा है। अगर सरकार को दिए गए अपडेट विवरणी को देखा जाएगा तो यह मामला नहीं बनता।