विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'चाचा जी बीच में पलट गए लेकिन...', चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने CM नीतीश के लिए जताया सम्मान

Published: Sat, 18 May 2024 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2024 05:31 PM (IST)

पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर के राजबाग मैदान में सीतामढ़ी से ...और पढ़ें

चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने CM नीतीश के लिए जताया सम्मान
चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने CM नीतीश के लिए जताया सम्मान

HighLights

  1. एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी- तेजस्वी यादव
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बोला हमला

जागरण टीम, पुपरी (सीतामढ़ी)। पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल में जनता को गुमराह किया और झूठ बोला है। महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी से लोग त्रस्त है। इन लोगों ने बिहार के लिए कोई काम नहीं किया है।

भाजपा वालों ने बिहार के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। वे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर के राजबाग मैदान में सीतामढ़ी से राजद प्रत्याशी डॉ. अर्जुन राय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

महिलाओं, युवाओं और लोगों के लिए ये एलान - तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही गरीब परिवार की महिला को सलाना एक लाख रुपये उनके खाते में भेजा जाएगा। देश के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच सौ रुपये, सेना में अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा। प्रत्येक उपभोक्ता को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में 17 माह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहकर शिक्षकों की बहाली, जाति आधारित जनगणना कर आरक्षण का दायरा 75 बढ़ाया।

'मेरे दिल में उनके लिए आज भी सम्मान'

इन सत्रह माह में मैंने जितना काम किया उतना सत्रह साल में बिहार में काम नही हुआ। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बीच में ही चाचा जी पलट गए, लेकिन उनके लिए आज भी मेरे दिल में उतना ही सम्मान है।

बिस्फी में भी दिया संबोधन

प्रखंड क्षेत्र के खंगरैठा उच्च विद्यालय परिसर में भहा गठबंधन के द्वारा एक जन सभा का आयोजन किया गया। इस चुनावी सभा की अध्यक्षता जय जय राम यादब ने की। सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार बड़का झूठा पार्टी है।

जिसके परिणाम स्वरूप इस बार मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। विगत दस बर्षो में बिहार में एक भी काम नही किया है। इस बार इन्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

हमारी प्रत्येक गरीव परिवार की एक महिला को साल में एक लाख रुपया के साथपांच किलो अनाज की जगह दस किलो अनाज मिलेगा। नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। भाजपा सरकार हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत का दीवार बनाती है। इससे हमारा देश कमजोर होता है।

ये भी पढे़ं-

Bihar Politcis: 'हमने दस लाख लोगों को...', CM नीतीश ने रोजगार और नौकरी पर मांगा वोट, साल 2005 का भी किया जिक्र

Bihar Election 2024: छठे चरण में JDU के 2 फैसले रहेंगे कसौटी पर, क्या पार लगेगी नैया? नीतीश की साख दांव पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।