विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'हमने दस लाख लोगों को...', CM नीतीश ने रोजगार और नौकरी पर मांगा वोट, साल 2005 का भी किया जिक्र

Published: Sat, 18 May 2024 03:41 PM (IST)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बगहा अनुमंडल के भितहां स्थित रूपही खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया ...और पढ़ें

CM नीतीश ने रोजगार और नौकरी पर मांगा वोट (File Photo)
CM नीतीश ने रोजगार और नौकरी पर मांगा वोट (File Photo)

HighLights

  1. बिहार के सभी अनुमंडल में डिग्री कॉलेज खोलने की कही बात
  2. साल 2005 से पहले के दौर का भी किया जिक्र

 जागरण संवाददाता, बगहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपने कार्य की बदौलत वोट मांग रहे हैं। हर घर नौकरी, हर घर रोजगार का वादा पूरा कर रहे हैं। साल के अंत तक तीन लाख युवाओं नौकरी दी जाएगी।

पांच लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। बिहार के सभी अनुमंडल में डिग्री कॉलेज खुलेगा। ये बातें उन्होंने बगहा अनुमंडल के भितहां स्थित रूपही खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

साल 2005 का दौर याद दिलाया

उन्होंने आगे कहा कि याद कीजिए वह दौर 2005 से पहले यहां क्या था। जिंदगी मुश्किल से कटती थी। न सड़कें थीं, न शिक्षा, न स्वास्थ्य। जब हमारी सरकार 2005 से आई। तब से हमने इस राज्य के लोगों के लिए क्या-क्या किया। उसको भी तो आप लोग देखें। हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का कार्य किए।

चाहे व शिक्षा हो या स्वास्थ्य या फिर सड़क। हर क्षेत्र में जो कार्य हुए, उसे हमें भूलना नहीं चाहिए। हम तो पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय दिया। हमारी छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए लड़का-लड़की का भेदभाव मिटाया।

हमारी सरकार ने साइकिल योजना, कन्या विवाह योजना, सीएम प्रोत्साहन योजना, महिलाओं के आरक्षण को बढ़ावा आदि का कार्य किया। हमने सभी वर्ग के लिए कार्य किया है। हमारी सरकार आने के बाद ही यहां के लोग भयमुक्त माहौल में रह रहे हैं और जीवन यापन कर रहे हैं।

आरक्षण का बढ़ाया दायरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत से लेकर शहरी क्षेत्र में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाई। उन्होंने कहा कि बिहार में हमलोगों ने युवाओं को सरकारी नौकरी दी। हमने दस लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। अब तक आठ लाख लोगों को हमने नौकरी दे दी हैं।

शेष जो बचे हैं, उस पर सरकार प्रक्रिया कर रही है। यहां जाति आधारित गणना के आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया। जाति आधारित गणना हम पहले ही करा चुके हैं। कांग्रेस अब कराने के लिए बोल रही है। वो क्या करायेगी। अभी तो विकास के रूप में आपके ही क्षेत्र वाल्मीकिनगर में सभागार का कार्य हुआ।

हम तो स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर जहां जहां जो आवश्यकता होता है, वहां वह कार्य होता है। बगहा में उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना का भी प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के दौरान पाया गया है कि बिहार में 94 लाख गरीब परिवार है।

बगहा को जिला बनाने की कही बात

जिसके उत्थान के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक गरीब परिवार को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जहां तक बगहा को जिला बनाने की बात है, तो उस दिशा में सरकार की ओर से कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में बगहा पुलिस जिला को जिले का दर्जा भी मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब से बिहार में काम कर रही है, तभी उसका विकास होना शुरू हुआ है। उसके पहले की सरकार में क्या विकास हुआ था। यह किसी से छिपा हुआ नहीं हे। हमारे कार्य काल में बिहार के सभी स्कूल, अस्पताल में सुधार हुआ।

'मुस्लिमों का एनडीए सरकार में हुआ विकास' 

हमारी सरकार आने के पहले बिहार में लगातार दंगा होता था। जिसे देख हमारी सरकार ने सूबे के आठ हजार कब्रिस्तान की घेराबंदी करायी। अभी भी एक हजार कराना बाकी है। इन बातों को जानकारी मुस्लिम भाईयों को बताइए कि एनडीए सरकार में ही उनका विकास हुआ है।

उनके द्वारा संचालित मदरसा के सभी शिक्षकों को सरकारी नौकरी दी। महिलाओं के साथ अन्य लोगों को आरक्षण दिया। जिसका परिणाम है कि आग हर क्षेत्र में महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही है।

ये भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'ज्ञानवापी मस्जिद की जगह ....', सिवान में गरजे असम के CM हिमंत सरमा, कश्मीर पर कह दी बड़ी बात

Siwan News: ‘माय’ नहीं, इस बार सिवान में नया समीकरण कर रहा काम; प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कन; चर्चा में हिना शहाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।