यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'ज्ञानवापी मस्जिद की जगह ....', सिवान में गरजे असम के CM हिमंत सरमा, कश्मीर पर कह दी बड़ी बात
Bihar News सिवान के गांधी मैदान में शनिवार को एनडीए समर्थित प्रत्याशी विजय लक्ष्मी देवी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने असम के मुख्यमंत्री हिमंत ...और पढ़ें

HighLights
- हिमंत सरमा ने आज बिहार के सिवान में एक जनसभा को संबोधित किया।
- हिमंत सरमा ने कश्मीर और ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया।
जागरण संवाददाता, सिवान। Bihar Politics in Hindi: सिवान के गांधी मैदान में शनिवार को एनडीए समर्थित प्रत्याशी विजय लक्ष्मी देवी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta पहुंचे।
इस दौरान चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा।
उन्होंने कहा कि मुगलों ने जो-जो कारनामा किया था, उसमें से अभी बहुत कुछ साफ करना बाकी है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का अपना वादा पूरा कर दिया है, इसलिए इस बार जीत भी बड़ी होना चाहिए।
पूरा का पूरा कश्मीर हमारा है: हिमंत सरमा
मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार पूरा का पूरा जम्मू-कश्मीर हमारा है। पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत में लाने की जिम्मेदारी भी भारतीय जनता पार्टी की है। इसको पूरा करने के लिए हमें 400 सीटें चाहिए।
पूरे देश में UCC लागू करने के लिए भाजपा को 400 से अधिक सीटों की जरूरत
असम के सीएम ने कहा पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था से ऊपर ले जाने के लिए हमें 400 से ज्यादा सीटों की जरूरत पड़ेगी।
खबरें और भी
इसके अलावा विश्वशर्मा ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसे संस्थानों को मजबूत करने के महत्व पर भी काफी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हमें 400 सीटों का जनादेश दिया जाए।