Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitamarhi News: सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, बागमती नदी में बाइक गिरने से मां-बेटियों की मौत

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 03:26 PM (IST)

    सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। बागमती नदी में बाइक गिरने से यह हादसा हुआ। म ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)
    घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)

    HighLights

    1. बाइक अनियंत्रित होकर कर बागमती नदी में गिरी
    2. पति ने तैर कर बचाई अपनी जान

    संवाद सूत्र, जागरण, सुप्पी(सीतामढ़ीा)। सुप्पी थाना क्षेत्र के अख्ता पूर्वी घाट पर अहले सुबह करीब चार बजे बागमती नदी में बाइक गिरने से एक महिला और उसकी दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

    मृतका की पहचान सुप्पी प्रखंड के अख्ता पूर्वी पंचायत वार्ड 6 निवासी मो. तौसीफ उर्फ लालबाबू दर्जी की पत्नी नजमुन खातून और पांच वर्षीय नरगिस और दो वर्षीय नैरा के रूप में की गई।

    जानकारी के अनुसार, लालबाबू दर्जी अपने परिवार के साथ बाइक से अख्ता चकवा में आयोजित मजार मेला से लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर लुढ़क कर बागमती नदी में गिर गई। लालबाबू दर्जी ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसकी पत्नी नजमीन खातून और उसकी दोनों बच्चियां डूब गईं।

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के सहयोग से महिला और एक बच्ची का शव को निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पहुंची एक लापता बच्ची की खोज शुरू की।

    एसडीआरएफ की टीम ने डूबी एक बच्ची का शव को निकाला। एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

    वहीं, गांव में मातम पसर गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Police News: बिहार पुलिस बनने का सपना रह गया अधूरा, टाइगर जंप के दौरान टूटी गर्दन; हुई मौत

    Lakhisarai News: अशरफ ने पहले हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर अपने शौक पूरे करने के लिए बना दिया कर्जदार

    खबरें और भी