Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitamarhi News: कौन है सीतामढ़ी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सरोज राय? जिसे पुलिस ने गुरुग्राम में मार गिराया

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 11:01 AM (IST)

    Sitamarhi News सीतामढ़ी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उसके सिर पर 2 लाख का इनाम था। व्यवसायी से लेकर ...और पढ़ें

    सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में ढेर (जागरण)
    सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में ढेर (जागरण)

    HighLights

    1. सीतामढ़ी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल की कुंडली आई सामने
    2. विधायक से लेकर व्यापारियों के लिए बन गया था खतरा
    3. 2014 से अपराध की दुनिया में रखा था कदम

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Sitamarhi News: सीतामढ़ी के कुख्यात बदमाश व 2 लाख के इनामी बदमाश सरोज राय को गुरुवार की देर शाम बिहार एसटीएफ व हरियाणा पुलिस ने हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर कर मार गिराया है।

    सदर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया कि बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सरोज राय मारा गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो इस संयुक्त मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है। सरोज पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    हाल में ही जेडीयू विधायक को दी थी धमकी

    हाल ही में रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी। जिसके बाद से बिहार पुलिस मुख्यालय ने सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये का इनाम रखा था। जिसके बाद से वो अंडरग्राउंड हो गया था।

    पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। वही उससे ताल्लुक रखने वाले बदमाशों को लगातार पकड़ कर उससे पूछताछ की जा रही थी। बिहार एसटीएफ भी इस मामले में सरोज राय की तलाश कर रही थी।

    पुलिस ने रखा था 2 लाख का इनाम

    पुलिस मुख्यालय की ओर से सरोज राय की जानकारी देने वाले को बिहार पुलिस की ओर से दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी।कुख्यात सरोज राय महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव के रहने वाला था। उसके खिलाफ सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है।

    खबरें और भी

    जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था। इसी एके-56 से सरोज राय और उसके शार्गिदों को महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की गोलियो से भुनकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने एके-56 बरामद किया और सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पुर्णिया से गिरफ्तार किया था।

    बता दें कि आए दिन बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कई जिलों में व्यवसायियों की जान को खतरा बना रहता है। व्यापारियों से रंगदारी की मांग की जाती है। लोग दहशत में रहते हैं।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: क्या बिहार में फिर खेला होने वाला है? तेजस्वी यादव के बयान से सियासी अटकलें तेज

    Bihar Politics: जगदानंद सिंह को लेकर अटकलें तेज, छोड़ सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष का पद; ये वजह आ रही सामने