Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में अब सरकारी कर्मचारी सोच-समझकर सोशल मीडिया पर करें पोस्ट, एक गलती पर जा सकती है नौकरी

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 01:25 PM (IST)

    बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर नई आचार संहिता लागू की है। अब वे बिना अनुमति निजी राय नहीं दे सकते, न ही गुमनाम अकाउं ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर बढ़ी सख्ती। (जागरण)

    सोशल मीडिया पर बढ़ी सख्ती। (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए।

    बिहार सरकार ने सरकारी सेवकों के इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ाते हुए नई आचार संहिता लागू कर दी है। बिहार सरकारी सेवक आचार (संशोधन) नियमावली, 2026 के तहत फेसबुक, वॉट्सऐप, एक्स समेत सभी प्लेटफार्म पर कर्मचारियों के लिए कड़े नियम तय कर दिए गए हैं।

    नई व्यवस्था के अनुसार अब कोई भी सरकारी कर्मचारी बिना अनुमति इंटरनेट मीडिया पर अपनी निजी राय खुलकर नहीं रख सकेगा।

    गुमनाम या छद्म नाम से अकाउंट चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सरकार की नीतियों, योजनाओं या न्यायालयों के फैसलों पर टिप्पणी करना भी नियमों के दायरे में लाया गया है।

    सरकारी नंबर से न बनाएं सोशल मीडिया अकाउंट

    अधिसूचना में साफ किया गया है कि सरकारी मोबाइल नंबर से इंटरनेट मीडिया अकाउंट बनाना, कार्यस्थल की फोटो-वीडियो साझा करना, लाइव प्रसारण करना या किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी पोस्ट करना पूरी तरह वर्जित होगा।

    साथ ही किसी राजनीतिक दल, नेता या मीडिया संस्थान के समर्थन या विरोध में पोस्ट करना भी नियमों के खिलाफ माना जाएगा। सरकार ने चेतावनी दी है कि इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ, अश्लील या अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

    ट्रोलिंग, बुलीइंग या सहकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है। अपर सचिव रजनीश कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के बाद राज्यभर में यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

    खबरें और भी

    सरकार ने उठाया सख्त कदम

    बताते हैं कि हाल के दिनों में सरकारी कर्मियों की इंटरनेट मीडिया गतिविधियों को लेकर बढ़ते विवादों ने प्रशासन की छवि को प्रभावित किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है, ताकि प्रशासनिक मर्यादा और गोपनीयता बनी रहे।

    इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों को इंटरने मीडिया पर हर पोस्ट से पहले सतर्क रहना होगा। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी कार्रवाई का कारण बन सकती है। ऐसे में अब सोच-समझकर पोस्ट करें। कर्मचारियों के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस की गाड़ी ने बच्ची को कुचला, मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम