सिवान में 25 हजार का इनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पूर्व MLC मनोज सिंह के बहनोई और भांजे को मारी थी गोली
सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान 25 हजार के इनामी अपराधी सोनू यादव की मौत हो गई। वह पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुम ...और पढ़ें

मृतक सोनू यादव। फाइल फोटो
HighLights
सिवान में पुलिस कार्रवाई में 25 हजार का इनामी ढेर।
पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की हत्या में शामिल था।
अपराधी सोनू यादव की मौत, वेन्यू कार बरामद।
जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौशीहाता गांव समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी और कुख्यात अपराधी सोनू यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सोनू के सीने में गोली लगने की जानकारी दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का निवासी था। 4 दिन पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई और उनके भांजे हर्ष सिंह पर फायरिंग की थी। इस हमले में भांजे हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज अभी पटना में चल रहा है।
पुलिस पर की थी फायरिंग
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल था और पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने का भारी दबाव था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सोनू यादव मारा गया।
मामले में अब तक 3 एनकाउंटर
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एक अन्य अपराधी सुनील यादव को पुलिस ने जामो थाना के लद्दी बाजार से गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक कार भी बरामद की गई है। वहीं, इससे पहले 2 दिन पूर्व ही छोटू यादव का भी एनकाउंटर हुआ था। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी थी और वह पटना में इलाजरत है।
खबरें और भी

एनकाउंटर के वक्त की तस्वीर। फोटो जागरण
फिलहाल इस घटना क्रम में अब तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें एक बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है जबकि दूसरा पटना में इलाजरत है और तीसरा भी पुलिस गिरफ्त में है। फरार अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।