Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police News: सिवान के पुलिस कर्मियों के लिए बना नया नियम, DIG के आदेश से मचा हड़कंप

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 05:04 PM (IST)

    बिहार के सिवान में पुलिसकर्मियों के लिए एक नया नियम लागू किया गया है जिसके अनुसार ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित होगा। यह नियम ...और पढ़ें

    सिवान के पुलिस कर्मियों पर सख्ती (जागरण)
    सिवान के पुलिस कर्मियों पर सख्ती (जागरण)

    HighLights

    1. सिवान में पुलिस कर्मियों पर सख्ती की गई
    2. डीआईजी के आदेश के बाद नया नियम लागू

    जागरण संवाददाता, सिवान। Bihar Police News: बिहार के सिवान में ऑन ड्यूटी पुलिस जवान अब स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। पुलिस विभाग ने इसको लेकर नया निर्देश जारी कर दिया है। नया नियम 27 दिसंबर से लागू भी कर दिया गया है। सारण डीआइजी निलेश कुमार ने सारण प्रमंडल अंतर्गत तीनों जिले के एसपी को इस आदेश का क्रियान्वयन कराना आदेश दिया है।

    उन्होंने आदेश में कहा है कि ड्यूटी के दौरान सिर्फ ड्यूटी ही प्राथमिकता होनी चाहिए। स्मार्टफोन के इस्तेमाल से ध्यान भटकता है। इसका असर ड्यूटी पर पड़ता है। जारी आदेश के अनुसार अब ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी न तो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि विशेष परिस्थिति में वे की-पैड वाला मोबाइल फोन अपने साथ रख सकते हैं।

    रिल्स बनाने के चलते खराब हो रही थी विभाग की छवि

    बताते चलें कि लगातार पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने तथा इंटरनेट मीडिया के प्रयोग के साथ ही रिल्स बनाने व गेम खेलने के लगातार मामले सामने आ रहे थे। इससे उनकी ड्यूटी प्रभावित होने के साथ ही आम लोगों में भी पुलिस की छवि पर गलत प्रभाव पड़ रहा था।

    ज्यादातर मामले विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात महिला व पुलिस जवानों में देखने को मिला रहा था। लोग जाम से त्रस्त रहते, जबकि वहां तैनात अपने स्मार्ट फोन में व्यस्त रहते थे। हालांकि अब इस नए आदेश संभवतः ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन पर पुलिस जवान के व्यस्त रहने का दृश्य नहीं देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    बिहार पुलिस की जिम्मेदारी

    कानून और व्यवस्था बनाए रखना: बिहार पुलिस का मुख्य कार्य राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए वे अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करते हैं।

    सामुदायिक पुलिसिंग: बिहार पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती है। इसके लिए वे विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों का आयोजन करते हैं।

    महिला सुरक्षा: बिहार पुलिस महिला सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध है। इसके लिए वे महिला हेल्पलाइन, महिला पुलिस थाने और अन्य पहलों का संचालन करते हैं।

    यातायात प्रबंधन: बिहार पुलिस यातायात प्रबंधन के लिए भी जिम्मेदार है। इसके लिए वे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने, यातायात जाम को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं।

    Bihar Bijli News: बिहार में स्मार्ट मीटर चालू कराना पड़ा महंगा, मोबाइल देखते ही माथा पीटने लगे उपभोक्ता

    Bihar Weather on New Year: बिहार में 1 जनवरी को पिकनिक का मजा हो सकता है किरकिरा, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन