Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले JDU का मास्टरस्ट्रोक, अब्दुल करीम रिजवी को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 02:55 PM (IST)

    अब्दुल करीम रिजवी को चौथी बार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन मजबूत होगा। रिजवी ...और पढ़ें

    अब्दुल करीम रिजवी बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
    अब्दुल करीम रिजवी बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

    जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान के तरवारा निवासी अब्दुल करीम रिजवी को चौथी बार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन से पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    वहीं अब्दुल करीम रिजवी ने बताया कि मैं पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रत्येक अध्यक्ष अशरफ अली अंसारी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन करता हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसका निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करूंगा।

    आज भी पूरे देश में अमन पसंद एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों का विश्वास बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर है, आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार की कुर्सी पर काबिज होंगे।

    खुशी व्यक्त करने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, निकेश चंद तिवारी, इंद्रदेव सिंह पटेल, मुर्तुजा अली कैसर, अमीरुल्लाह सैफी, जफर अहमद गनी, मंसूर आलम , मो. नूरैन, लक्षणदेव पटेल आदि आदि उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, सभी मंत्रियों को नए सिरे से दी जिम्मेदारी

    Bihar Politics: राजद के पास 5 तो कांग्रेस के पास 4 मेंबर, तेजस्वी ने जीत ली लीडरशिप की पहली जंग