Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बार गर्ल्स संग डांस के लिए जाने जाते ये MLA, जानिए इनका नया कारनामा

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 13 Dec 2016 10:37 PM (IST)

    बिहार के जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह बार गर्ल्स संग डांस के लिए जाने जाते हैं। उनके ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर नया विवाद ख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सिवान [जेएनएन]। बिहार के बड़हरिया से जदयू विधायक श्याम बहादुर का अपना जलवा रहा है। उनकी रंगीन मिजाजी के किस्से आम हैं। विधायक जी के बार गर्ल्स के साथ डांस करते कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। उनके व्यवहार से एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला सिवान के सराय में एक पुलिस अधिकारी को नशे में धुत होकर गाली देने का है। मामले की जांच आरंभ है।

    मिली जानकारी के अनुसार सिवान की सराय ओपी पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। आरोप है कि तभी विधायक की गाड़ी पहुंची और गाड़ी से उतरकर विधायक ने सराय ओपी के प्रभारी फेराज हुसैन की गैरमौजूदगी में उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी राधेश्याम झा ने मना किया तो उनके साथ बदसलूकी की और हाथापाई पर उतारू हो गए।

    सावधान! यह है खूबसूरत लड़कियों का गैंग, लिफ्ट मांग युवकों का करतीं ये हाल

    राधेश्याम ने इसकी सूचना फोन पर ओपी प्रभारी फेराज हुसैन को दी, जिन्होंने इससे एएसपी को अवगत कराया। राधेश्याम झा के अनुसार घटना के विधायक नशे में थे। हालांकि, विधायक ने आरोपों से इंकार किया है।

    एएसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद आसपास के थानाध्यक्षों को जांच के लिए घटनास्थल भेजा गया था, पर तब तक विधायक जा चुके थे। मामले की पड़ताल की जा रही है।

    बताते चलें कि विधायक पर कई बार बार गर्ल्स संग नाचने का भी आरोप लग चुका है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

    शादी के सातवें दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हा है परेशान