Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराजगंज-दरौंदा-मशरख रूट से पटना तक सीधी ट्रेन की मांग तेज, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

    Updated: Wed, 13 May 2026 02:34 PM (IST)

    महाराजगंज-दरौंदा-मशरख रेलखंड से पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग तेज हो गई है। यात्रियों, छात्रों और व्यवसायियों को इससे काफी लाभ मिलेगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

    प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, महारजगंज (सीवान)। महाराजगंज–दरौंदा–मशरख रेलखंड पर पटना तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। क्षेत्र के यात्रियों, छात्रों, व्यवसायियों एवं नौकरीपेशा लोगों ने रेल मंत्रालय से इस रेलखंड से राजधानी पटना के लिए नियमित ट्रेन चलाने की मांग की है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेलखंड से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पटना विभिन्न कार्यों से आते-जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन सेवा नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रियों को छपरा या सीवान होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।

    यात्रियों ने बताया कि यदि महाराजगंज–दरौंदा–मशरख रेलखंड से पटना तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होती है तो हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। खासकर छात्रों, मरीजों और व्यवसायियों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।

    स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी रेल मंत्रालय से इस दिशा में पहल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस रेलखंड पर यात्री संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में पटना तक ट्रेन सेवा शुरू करना समय की जरूरत है।

    क्षेत्रवासियों ने रेल प्रशासन से जल्द सकारात्मक पहल करते हुए नियमित ट्रेन परिचालन शुरू करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी होकर न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर तक चलेगी 'अमृत भारत एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा स्टेशनों पर होगा ठहराव

    खबरें और भी