Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे का तोहफा: मऊ से कोलकाता जाने वालों के लिए गुड न्यूज, अब 24 सितंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 03:14 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ-कोलकाता-मऊ विशेष ट्रेन (05096/05095) के संचालन की अवधि बढ़ाई है। यह ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर तक मऊ से और 23 ...और पढ़ें

    मऊ से कोलकाता जाने वालों के लिए गुड न्यूज, अब 24 सितंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    मऊ से कोलकाता जाने वालों के लिए गुड न्यूज, अब 24 सितंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    HighLights

    1. मऊ-कोलकाता विशेष ट्रेन सेवा का विस्तार हुआ।

    2. यह ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर तक चलेगी।

    3. सिवान होते हुए 10 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

    जागरण संवाददाता, सिवान। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05096/05095 मऊ-कोलकाता- मऊ विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के संचालन में विस्तार किया गया है।

    यह ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार तथा कोलकाता से 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 10 फेरों के लिए चलेगी।

    इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05096 मऊ-कोलकाता विशेष गाड़ी 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से 13.20 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा से 15.35 बजे, सिवान से 16.00 बजे, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जं., जमुई, दूसरे दिन झाझा से, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैंडेल तथा नैहाटी निकलकर कोलकाता 08.50 बजे पहुंचेगी।

    वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ विशेष गाड़ी 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संशोधित समय कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन सिवान से 05.20 बजे, मैरवा से 05.47 बजे, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर तथा बेलथरा रोड छूटकर मऊ जं. 08.40 बजे पहुंचेगी।

    यह गाड़ी एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के दस, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 19 कोच युक्त रहेगी।