विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: 'योगी-मोदी के कारण अपने घर में विराजेंगे रामलला', राममंदिर पर बोले सनातन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमोद कुमार

By Ramesh KumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 20 Dec 2023 08:43 PM (IST)

सनातन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को ...और पढ़ें

राममंदिर पर बोले सनातन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमोद कुमार मल्ल। (फाइल फोटो)
राममंदिर पर बोले सनातन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमोद कुमार मल्ल। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, सिवान । आगामी 22 जनवरी को राम लला अपने घर में बिराजेंगे। यह हर सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए बड़े गर्व की बात है। 500 वर्षों के कठोर संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में यह संभव हो पा रहा है।

उपरोक्त बातें सनातन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने बुधवार को सिवान के महादेवा शिव मंदिर परिसर में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अक्षत आमंत्रण अभियान समिति द्वारा आयोजित श्रीरामजन्म भूमि अभिमंत्रित अक्षत वितरण समारोह के अवसर पर कही।

कृतज्ञ रहेंगी आने वाली पीढ़ियां

ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि इस पुनीत कार्य के प्रति हमारी आगे आने वाली पीढ़ियां बहुत ही कृतज्ञ रहेंगी और हमारी पीछे की पीढ़ी आशीर्वाद देगी। भगवान राम का जीवन चरित्र हम सबके लिए एक प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय है।

कल्याणकारी कार्य करने की सीख देते हैं भगवान राम 

ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि हम अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए कैसे समाज के हर वर्ग के सहयोग और आशीर्वाद के साथ लोक कल्याण का कार्य करें। अपने घर, परिवार, समाज और देश के लिए उचित योगदान समय-समय पर दें। यही सीख हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से पाते हैं।

मनाएंगे एक साप्ताहिक उत्सव 

उन्होंने कहा कि अयोध्या से आज अभिमंत्रित अक्षत प्राप्त कर हम इस आमंत्रण-अक्षत को लेकर घर-घर जाकर आम जन को अयोध्या में राम लला के दर्शन हेतु निवेदन करेंगे। इसके साथ ही एक साप्ताहिक उत्सव मनाते हुए 22 जनवरी को रामलला के अयोध्या में स्थापित होने का त्योहार मनाएंगे।

यह भी पढ़ें: Agricultural: रासायनिक खाद का अगर आप भी कर रहे धड़ल्ले से उपयोग तो सावधान, कुछ ही साल में बर्बाद हो सकती है आपकी जमीन

Ram Mandir: भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन बिदुपुर के हर घर में जलेगा दीपक, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का भी होगा आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।