सिवान में पैक्स चुनाव कल: 8 उम्मीदवार निर्विरोध बने अध्यक्ष, 29 के लिए होगा मतदान
सिवान जिले में पैक्स चुनाव की सरगर्मी तेज है। नामांकन और नाम वापसी के बाद, 37 पैक्सों में से 8 में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। शेष 29 पैक्सों के ...और पढ़ें

बिहार में पैक्स चुनाव की वोटिंग कल। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सिवान। जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर नामांकन से लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरगर्मी तेज हो गई है। जिले के 37 में से 8 पैक्सों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, ऐसे में अब 29 पैक्सों में चुनाव की प्रक्रिया होनी है।
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी भी पूरी कर ली गई है। जिला सहकारिता विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दारौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द पैक्स, बसंतपुर प्रखंड के बसंतपुर, कुमकुमपुर व सरेया श्रीकांत पैक्स, भगवानपुर हाट प्रखंड के बिठुना पैक्स, हुसैनगंंज प्रखंड के खरसंडा व मड़कन पैक्स तथा हसनपुरा प्रखंंड के अरंडा पैक्स में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
वहीं, अब 29 पैक्सों में चुनाव होना है। जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि जिले के 29 पैक्सों में 18 मार्च को मतदान होगा। जिसमें कुल 117 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
DCO ने बताया कि मतदान 18 मार्च को सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। वहीं मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। साथ हीं साथ निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा।
इन 29 पैक्सों में डाले जाएंगे वोट
जिले के जिन 29 पैक्सों में चुनाव को लेकर 18 मार्च को मतदान होना है। इनमें पचरुखी प्रखंड के शंभुपुर में तीन व सुपौली पैक्स में तीन, हुसैनगंज प्रखंड के छपिया बुजुर्ग पैक्स में तीन व बड़रम पैक्स के लिए पांच मतदान केंद्र, सिसवन प्रखंड के कचनार पैक्स के लिए दो, नयागांव पैक्स के लिए तीन, बघौना पैक्स के लिए चार व भागर पैक्स के लिए पांच यानी कुल 14 मतदान केंद्र पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
खबरें और भी
वहीं, दरौली प्रखंड के अमरपुर पैक्स के लिए छह मतदान केंद्र, मैरवा प्रखंड के बड़का माझा पैक्स के लिए चार बूथ, नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी पैक्स के लिए पांच मतदान केंद्र, बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली पैक्स के लिए नौ तदान केंद्र, सिवान सदर प्रखंड के बाघड़ा पैक्स के लिए पांच मतदान केंद्र, गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला पैक्स के लिए तीन बूथ, रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहरा पैक्स के लिए तीन, खुजवां पैक्स के लिए चार, पंजवार पैक्स के लिए चार व संठी पैक्स के लिए पांच यानी कुल 16 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई जाएगी।
इसी प्रकार लकड़ी नबीगंज प्रखंड के गोपालपुर पैक्स के लिए दो, जगतपुर पैक्स के लिए चार डुमरा पैक्स के लिए पांच व बलडीहा पैक़्स के लिए सात यानी कुल 18 मतदान केंद्रों पर मतदाता मतदान करेंगे।
वहीं, जीरादेई प्रखंड के मझवलिया पैक्स के लिए दो, भरौली पैक्स के लिए दो व छोटका माझा पैक्स के लिए पांच मतदान केंद्र, महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवा पैक्स के लिए तीन, पोखरा पैक्स के लिए चार व रिसौरा पैक्स के लिए चार यानी कुल 11 मतदान केंद्र तथा हसनपुरा प्रखंड के तेलकथू पैक्स के लिए तीन मतदान केंद्र पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।