Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन, दखिन टोला में छापामारी कर महिला समेत 2 गिरफ्तार; 35 लीटर शराब जब्त

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:56 PM (IST)

    सिवान पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर दखिन टोला में छापेमारी कर एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    महिला समेत दो गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    महिला समेत दो गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    HighLights

    1. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

    2. दखिन टोला में छापेमारी, महिला सहित दो गिरफ्तार।

    3. मौके से 35 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

    जागरण संवाददाता,सिवान। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के दखिन टोला में छापेमारी कर एक महिला सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दखिन टोला निवासी मलू चौहान व एक महिला है। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि जिला पुलिस के संज्ञान में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो आया, इसमें नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दखिन टोला में अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री किए जाने का उल्लेख किया गया था। 

    35 लीटर अवैध शराब बरामद

    नगर थाना पुलिस द्वारा तत्काल सत्यापन कराया गया। सत्यापन के उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर नगर थाना पुलिस की टीम ने संबंधित स्थल पर त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। 

    छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबार में संलिप्त एक महिला सहित कुल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 35 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। 

    गिरफ्तार अभियुक्त मलू चौहान का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास है इसमें नौ नगर थाना व एक एससी/एसटी थाना में कांड दर्ज है। बताया कि छापेमारी टीम थानाध्यक्ष नगर अविनाश कुमार, परि पुअनि राहुल कुमार, परि पुअनि निरंजन कुमार, परि पुअनि दिवाकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

    आधा दर्जन से अधिक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    नगर थाना की पुलिस ने दखिन टोला में मंगलवार की देर शाम छापेमारी कर करीब आधा दर्जन से अधिक युवकों को पकड़ है। पुलिस ने सभी को दखिन टोला से पैदल ही नगर थाना लेकर पहुंची। सड़क पर मौजूद लोगों ने ये कार्रवाई से पुलिस की काफी तारीफ की। 

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे ही कार्रवाई होनी चाहिए। जिसे अपराधियों व शराब तस्कर में डर बना रहे। हालांकि पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।

    यह भी पढ़ें- छोटी बीमारियों के इलाज के लिए नहीं लगाने होंगे शहर के चक्कर, अब सिवान के गांवों में मिलेगी सुविधा