Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजद विधायक ओसामा शहाब का करीबी पटना से गिरफ्तार, जमीन कब्जाने और रंगदारी का मामला 

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:26 PM (GMT+05:30)

    राजद विधायक ओसामा शहाब के करीबी पूर्व मुखिया साबिर मियां को बिहार एसटीएफ की मदद से पटना से गिरफ्तार किया गया है। उन पर जमीन पर जबरन कब्जा करने, मारपीट ...और पढ़ें

    राजद विधायक ओसामा शहाब। फाइल फोटो

    राजद विधायक ओसामा शहाब। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सिवान। रघुनाथपुर से राजद विधायक और दिवंगत पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के करीबी सह ओरमा के पूर्व मुखिया साबिर मियां को जिला पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से गुरुवार की देर शाम पटना से गिरफ्तार कर लिया है। साबिर मुखिया को पुलिस टीम सिवान लेकर आ रही है, जहां उससे पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इस मामले में चिकित्सक सह गोपालगंज जिला के माझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा सह वर्तमान में न्यू यमन, सहारा स्टेट खोरावार उर्फ सुबा बाजार गोर, गोरखपुर निवासी डॉ. विनय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. सुधा सिंह की भूमि पर जबरन कब्जा, मारपीट व सीसी कैमरा तोड़ने के मामले में प्राथमिक की कराई थी।

    जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने का आरोप

    इस संबंध में एसपी ने बताया कि एक भूमि पर जबरन रंगदारी मांग कर कब्जा करने के मामले में महादेवा थाना में प्राथमिकी हुई थी। जिसकी जांच की गई। उसमें आरजेडी विधायक ओसामा का नाम भी आया था। इसी कांड में पूर्व मुखिया साबिर मियां भी नामजद था, जिसकी गिरफ्तारी पटना से हो गई है

    मिली जानकारी के अनुसार, साबिर मियां की भतीजी की तबीयत खराब थी और वह पटना में भर्ती थी। उसी को देखने के लिए साबिर मियां अस्पताल गया हुआ था जहां से उसकी गिरफ्तारी हुई है।

    यह भी पढ़ें- जमीन विवाद मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को पटना हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

    यह भी पढ़ें- सिवान में बड़ी कार्रवाई: RJD विधायक ओसामा शहाब के घर 2 घंटे चली पुलिस की रेड; DIG ने की लीड

    खबरें और भी