Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान: श्रावणी मेले को लेकर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में बैरिकेडिंग शुरू, अरघा से होगा जलाभिषेक

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:37 PM (IST)

    श्रावणी मेले के लिए सिवान के बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और अरघा से जलाभिषेक की व्यवस्था ...और पढ़ें

    श्रावणी मेले को लेकर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में तैयारियां तेज, अरघा से होगा जलाभिषेक

    श्रावणी मेले को लेकर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में तैयारियां तेज, अरघा से होगा जलाभिषेक

    HighLights

    1. बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू।

    2. भीड़ प्रबंधन हेतु मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य प्रारंभ।

    3. श्रद्धालु अरघा के माध्यम से बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

    संवाद सूत्र, सिसवन (सिवान)। आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है।

    प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा जलाभिषेक की व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

    मंदिर प्रबंधन के पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धालु अरघा के माध्यम से बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए गर्भगृह के बाहर से ही जल अर्पित करने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को लंबी कतारों के बावजूद आसानी से पूजा-अर्चना का अवसर मिल सके।

    श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं की कतारें व्यवस्थित रहेंगी तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है और मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

    इसके अलावा पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सिवान में श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर: महेंद्रनाथ धाम मार्ग पर होगी विशेष व्यवस्था, हर पोल पर लगेगी लाइट