Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में बिहार बंद के दौरान हिंसा, 102 उपद्रवी गिरफ्तार; गोलीबारी की वजह आई सामने

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:28 PM (GMT+05:30)

    सिवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 102 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और तीन एफआईआर दर्ज की हैं। उपद्रवियों द्वारा पथराव और फायरिं ...और पढ़ें

    प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करती पुलिस। फोटो जागरण

    प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करती पुलिस। फोटो जागरण

    HighLights

    1. बिहार बंद के दौरान सिवान में हुई व्यापक हिंसा।

    2. पुलिस ने 102 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर तीन FIR दर्ज की।

    3. उपद्रवियों के पथराव-फायरिंग पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग।

    जागरण संवाददाता, सिवान। बिहार बंद के दौरान शनिवार को शहर के गांधी मैदान, जेपी चौक सहित अन्य क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा किए गए प्रदर्शन व बवाल के बाद पुलिस ने तीन प्राथमिकी की है। अब तक करीब 102 शरारती तत्वों को गिरफ्तार भी किया गया है।

    पुलिस प्रशासन की मानें तो शनिवार को बिहार बंद के दौरान छात्र-छात्राओं की आड़ में बड़ी संख्या में शरारती तत्वों ने प्रदर्शन के दौरान पथराव और फायरिंग की थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की थी। घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं।

    पुलिस ने दर्ज कराई FIR

    पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि पहली प्राथमिकी मुफ्फसिल थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक निलेश कुमार सिंह ने नगर थाना में कराई है। वहीं, दूसरी प्राथमिकी नगर थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार व तीसरी प्राथमिकी कार्यपालक दंडाधिकारी सदर रविंद्र कुमार द्वारा कराई गई है।

    निलेश कुमार सिंह द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि शनिवार को बिहार बंद के दौरान वे पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि गांधी मैदान में उपद्रव हो रहा है। इसके बाद पुलिस टीम जेपी चौक पहुंची, जहां अस्पताल मोड़ की ओर से करीब पांच सौ लोगों की भीड़ पथराव और फायरिंग करते हुए थाना गली की ओर बढ़ रही थी।

    खबरें और भी

    पुलिस पर फायरिंग 

    आशंका थी कि भीड़ थाना और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा सकती है। पुलिस के अनुसार, सब्जी मंडी के पास पहुंचते ही भीड़ ने मस्जिद और आसपास की गलियों से पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने के साथ फायरिंग शुरू कर दी। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद उपद्रवी नहीं माने।

    इसके बाद आत्मरक्षा में एएसआइ ने सरकारी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भीड़ पीछे हटी तो मौके पर एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसकी पहचान बुलेट कुमार गोड़ के रूप में हुई।

    उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना में एएसआइ निलेश कुमार सिंह, एक सिपाही और चौकीदार मनदीप कुमार भी घायल हुए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस को बाद में दो अन्य लोगों को गोली लगने की भी सूचना मिली।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में पढ़ाई के लिए कर रही थी नौकरी, मॉल में मिली छात्रा की लाश