Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब यूपी-छपरा जाना होगा आसान: सिवान बाईपास का काम 90% पूरा, दाहा नदी पर पुल लगभग तैयार

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:25 PM (GMT+05:30)

    सिवान बाईपास सड़क परियोजना का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें दाहा नदी पर बन रहा पुल लगभग 90% पूरा हो चुका है। ...और पढ़ें

    सिवान बाईपास पुल का 90% काम पूरा, शहर को जल्द मिलेगी जाम से राहत

    सिवान बाईपास पुल का 90% काम पूरा, शहर को जल्द मिलेगी जाम से राहत

    HighLights

    1. दाहा नदी पर बाईपास पुल का 90% काम पूरा।

    2. सिवान बाईपास परियोजना से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।

    3. 13.5 किलोमीटर लंबा बाईपास, 120.48 करोड़ रुपये लागत।

    संवाद सूत्र, हुसैनगंज (सिवान)। प्रखंड क्षेत्र में बन रहे सिवान बाईपास सड़क परियोजना (प्रोजेक्ट) का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। टेढ़ीघाट स्थित पुराने नहर पुल के समीप दाहा नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है।

    पुल निर्माण के साथ ही बाईपास सड़क पर मिट्टी भराई, पत्थर बिछाने और रोलिंग का कार्य भी जारी है। बाईपास सड़क के चालू होने के बाद बड़ी गाड़ियों के साथ ही छोटे वाहन और बाइक चालकों को भी राहत मिलेगी।

    छपरा, एकमा, दारौंदा, पचरुखी होते हुए मैरवा और उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों को शहर के जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी।

    लगभग 13.5 किलोमीटर लंबे इस बाईपास का निर्माण सदर, पचरुखी और हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है। परियोजना पर करीब 120 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात जनवरी 2025 को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की घोषणा की थी।

    यह मार्ग एनएच-227 मैरवा-सिवान मुख्य पथ के गोपालापुर से शुरू होकर नहर बांध के रास्ते टीकरी, प्रतापपुर, हबीबनगर, मिश्रौली, छपियां, रसूलपुर होते हुए पचरुखी प्रखंड के मल्लूपुर मंदिर के समीप एनएच-531 से जुड़ेगा।