Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गोली चलाने का ऑर्डर नहीं था...', सिवान AK-47 फायरिंग मामले पर DM का बड़ा बयान; पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:49 PM (IST)

    सिवान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन में एके-47 से किसी को गोली नहीं लगी, केवल हवाई फायरिंग हुई थी। ...और पढ़ें

    'गोली चलाने का आदेश नहीं था...', सिवान AK-47 फायरिंग मामले पर DM का दावा

    'गोली चलाने का आदेश नहीं था...', सिवान AK-47 फायरिंग मामले पर DM का दावा

    HighLights

    1. एके-47 से किसी को गोली नहीं लगी, सिर्फ हवाई फायरिंग हुई।

    2. घायल तीनों प्रदर्शनकारियों की हालत स्थिर, एक को मिली छुट्टी।

    3. बिना अनुमति फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, सिवान। बिहार बंद के दौरान शनिवार को प्रदर्शन की घटना के बाद सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही विभिन्न चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट की है।

    डीएम ने कहा कि घटना के दौरान एके-47 से किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। मौके पर केवल हवाई फायरिंग की गई थी।

    जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए तीनों प्रदर्शनकारियों की स्थिति सामान्य और स्थिर है। इनमें से एक व्यक्ति को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह सुरक्षित अपने घर लौट चुका है। अन्य घायलों का भी स्वास्थ्य सामान्य बताया गया है।

    'बिना अनुमति चलाई गोली...'

    डीएम ने बताया कि बिना अनुमति एके-47 से हवा में फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

    जिलाधिकारी ने मीडिया और आम लोगों को निर्देश दिया है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों से बचने की जरूरत है।

    प्रशासन की ओर से जारी सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा किया जाए। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को बढ़ावा नहीं देने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- एक जगह चली गोली, दूसरी जगह मिले तीन घायल; सिवान फायरिंग कांड में पुलिस के दावे से बढ़ा रहस्य

    यह भी पढ़ें- चार राउंड फायरिंग... तीन घायल, सिपाही निलंबित; अब बिहार पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल- आखिर लगी किसकी गोली?

    खबरें और भी