सिवान जाली नोट कांड: पति अयोध्या में साधु बनकर चला रहा था धंधा, गिरफ्तार महिला पहले भी जा चुकी है जेल
सिवान में जाली नोट के गोरखधंधे में शामिल महिला विमला देवी गिरफ्तार हुई है, जो पूर्व में भी जेल जा चुकी है। ...और पढ़ें
-1783804612466_m.webp)
जाली नोट का भंडाफोड़। (जागरण)
HighLights
जाली नोट के धंधे में महिला विमला देवी गिरफ्तार।
पति राजकुमार दुबे अयोध्या में साधु बनकर चला रहा था गिरोह।
भाई मनू दुबे छापता था नकली नोट, करता था सप्लाई।
जागरण संवाददाता, सिवान। जाली नोट के गोरख धंधे में शामिल महिला मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा निवासी विमला देवी और उसका पति इस अवैध धंधे में पूर्व से संलिप्त रहे हैं।
दोनों ही 2022 और 2018 में जेल जा चुके हैं। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार महिला स्वजन के साथ मिलकर ये गिरोह चल रही थी। महिला पूर्व में रसुलपुर थाना कांड सं0-128/18 में जाली नोट के सप्लाई में जेल जा चुकी है।
जबकि इसका पति राजकुमार दुबे 2022 में मुफस्सिल थाना से जाली नोट मामले में जेल गया था। वहीं इसका भाई मनू दुबे छोटी मोटी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। उसका भी आपराधिक इतिहास रहा है।
दूसरी ओर गिरफ्तार महिला विमला देवी का पति इस समय आयोध्या में साधु बन कर रह रहा है लेकिन जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि विमला का भाई मनू दुबे नोट छापता था और विमला के पति राजकुमार के इशारे पर जाली नोट को पहुंचाता था।
राजकुमार के इशारे पर ही मनू यूपी के कई जिलों के साथ दिल्ली तक जाली नोट की सप्लाई होती रही है।
वहीं, सिवान के अलावा व गोपालगंज, छपरा में भी नोट की सप्लाई करने जाता था। फिलहाल पुलिस राजकुमार दुबे सहित इस अवैध गोरख धंधे में शामिल अन्य लोगों को तलाश रही है।
यह भी पढ़ें- सिवान में घर के अंदर छप रहे थे 100, 200 और 500 के नकली नोट; पति-पत्नी सहित 3 गिरफ्तार