Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान की हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं को बिहार सरकार देगी ₹60000 की मदद

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:32 PM (IST)

    सिवान में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका और काम्फेड मिलकर प्रत्येक पंचायत में जीविका सुधा बिक्री केंद्र स्थापित करेंगे। ...और पढ़ें

    सिवान की हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र (AI Generated Image)

    सिवान की हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र (AI Generated Image)

    HighLights

    1. जीविका सुधा बिक्री केंद्र हर पंचायत में स्थापित होंगे।

    2. आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ाई गई।

    3. पात्र महिलाओं को 60 हजार रुपये की सरकारी सहायता मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, सिवान। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में नई पहल करते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका और काम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रत्येक पंचायत में एक-एक जीविका सुधा बिक्री केंद्र स्थापित करने की योजन है।

    इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। इससे पूर्व आवेदन की तिथि 19 जुलाई निर्धारित की गई थी।

    जिला परियोजना प्रबंधक करूणा शंकर ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए जीविका से जुड़ी वें ही महिलाएं पात्रता रखती हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पूर्व में 10 हजार रुपये की प्रथम किस्त की सहायता राशि प्राप्त हुई है तथा समय पर समूह का ऋण चुकता की हैं।

    75 हजार रुपये से सुधा बिक्री केंद्र खोलने की मिलेगी सरकारी मदद:

    डीपीएम ने बताया कि योजना का कुल निवेश 75 हजार रुपये का होगा। इसमें चयनित महिला को डीप फ्रीजर, कूलर, ब्रांडिंग, परिवहन, दुकान की मरम्मत व अन्य व्यवस्थाओं के लिए 60 हजार रुपये की सहायता मिलेगी, जबकि लाभार्थी को 15 हजार रुपये का अंशदान करना होगा।

    योजना का लाभ केवल पात्र जीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निर्धारित शर्तों के आधार पर मिलेगा। आवेदिका उसी पंचायत की निवासी होनी चाहिए, जहां केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर रही हैं।

    दुकान किराये या स्वामित्व की होनी चाहिए। उसके लिए पर्याप्त जगह तथा स्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध होना चाहिए। सड़क से सुगम संपर्क भी आवश्यक है।

    इच्छुक महिलाएं जेएसबीके डॉट बीआरआईपीएस डॉट इन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। वहीं प्रखंड स्तर से उनके आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से पात्र जीविका दीदी का अंतिम रूप से चयन कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी