सिवान में काम करने से इनकार करने पर करंट लगा युवक की हत्या, पूर्व मुखिया के बेटे पर लगा आरोप
सिवान के उज्जैना गांव में मजदूरी से इनकार करने पर एक युवक मोनू पासवान की करंट लगाकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)
HighLights
सिवान में मजदूरी से मना करने पर युवक की हत्या।
आरोपी ने करंट लगाकर की हत्या, शव को छिपाने का प्रयास।
पूर्व मुखिया के पुत्र पर लगा हत्या का गंभीर आरोप।
संवाद सूत्र, लकड़ी नबीगंज (सिवान)। सिवान के लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र के उज्जैना गांव में शुक्रवार की रात मजदूरी करने से मना करने पर दबंगों ने एक युवक को करंट लगा उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए मृत युवक के शव को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक ट्रांसफार्मर के समीप रख दिया ताकि लोगों को यह लगे कि उसकी मौत विद्युत कार्य करने के दौरान हुई है।
मृतक गांव के भरत मांझी का पुत्र मोनू पासवान बताया जाता है। घटना का आरोप पूर्व मुखिया के पुत्र पर लगा है। घटना के बाद स्वजन ने शव को आरोपित के घर लाकर रख दिया और वहां हंगामा करने के बाद शव का दाह संस्कार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार, स्थानीय थाना के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को शांत करा शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।
मोनू और पूर्व मुखिया के पुत्र में थी गहरी दोस्ती
घटना के बाद आरोपित पक्ष फरार है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामले में प्राथमिकी कर छापेमारी शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार मोनू की पूर्व मुखिया के पुत्र के साथ गहरी दोस्ती थी।
शुक्रवार को मोनू को पूर्व मुखिया के घर के सदस्यों ने काम के लिए बुलाया। जहां मोनू ने कार्य करने से इनकार कर दिया। इसके बाद संध्या में माेनू को पूर्व मुखिया का पुत्र बुलाकर घर ले गया। जहां धारा प्रवाहित तार से करंट लगा उसकी पिटाई की।
इस क्रम में मोनू की मौत हो गई। घटना के बाद पूर्व मुखिया का पुत्र ही उसे घटनास्थल पर छोड़ गया। इधर घटना की सूचना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोनू के स्वजन शव को ले जाकर पूर्व मुखिया के घर के पास रख पुलिस के वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग शुरू कर दिए।
खबरें और भी
छावनी में बदला गांव
महाराजगंज एसडीपीओ अमन सूचना मिलते ही गांव पहुंचे व पूरा गांव पुलिस छावनी में बदल गया। आसपास के कई थाने की पुलिस उज्जैना गांव पहुंची। स्वजन व ग्रामीणों को समझाकर एसडीपीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों के अनुसार माेनू के शव के कई भाग में जले का निशान है। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम से शव आने के बाद युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें- शराब पार्टी के बाद कपड़े उतरवाए, फिर उंगलियां और प्राइवेट पार्ट काटा; भागलपुर में बेरहमी से की गई बिल्डर की हत्या
यह भी पढ़ें- पटना में 2 दोस्तों ने छात्र को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले रुपये
पीड़ित पक्ष ने बिजली करंट लगाकर हत्या करने की बात कहते हुए तीन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
अमन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी