खाकी को प्रमोशन का तोहफा: सिवान में 126 ASI बने दारोगा, SP ने दिलाई नई जिम्मेदारी की याद
सिवान पुलिस कार्यालय में 126 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस ...और पढ़ें

सिवान में 126 एएसआई बने दारोगा, SP ने दिलाई नई जिम्मेदारी की याद
HighLights
126 सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अवर निरीक्षक (एसआई) बने।
पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी।
नई जिम्मेदारियों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का आह्वान।
जागरण संवाददाता, सिवान। पुलिस विभाग में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) से अवर निरीक्षक (एसआई) पद पर नवप्रोन्नत 126 पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में सोमवार को पुलिस कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पदोन्नति प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके कंधों पर नए पद के प्रतीक स्वरूप स्टार लगाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान दें।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। पदोन्नति मिलने पर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभागीय जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता से निभाने का संकल्प लिया। समारोह में पुलिस कार्यालय के अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
पुलिस विभाग में एएसआई से एसआई पद पर हुई इस पदोन्नति को अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पदोन्नत पुलिस पदाधिकारी अब नई जिम्मेदारी के तहत कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी नवप्रोन्नत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पीपिंग सेरेमनी के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
यह भी पढ़ें- सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलर्स को दुकान में घुसकर मारी गोली, भाग रहे चार में से दो अपराधी दबोचे गए
यह भी पढ़ें- सिवान: पहले दोस्ती कर जीतते थे भरोसा, फिर उसी रिश्ते को हथियार बनाकर खेलते थे ब्लैकमेलिंग का खेल
