Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में मनचलों पर लगेगी लगाम, छात्राओं की सुरक्षा के लिए हर थाने में बनेगी पुलिस दीदी टीम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:33 PM (IST)

    सिवान पुलिस जिले के सभी थानों में 'पुलिस दीदी टीम' का गठन कर रही है ताकि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। यह टीम स्कूलों, कॉलेजों ...और पढ़ें

    अभया ब्रिगेड की कार। फोटो जागरण

    अभया ब्रिगेड की कार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. प्रत्येक थाने में गठित होगी पुलिस दीदी टीम।

    2. महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा होगी सुदृढ़।

    3. स्कूलों, कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

    जागरण संवाददाता, सिवान। जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने अहम पहल की है। शहर में संचालित पुलिस दीदी टीम की सफलता के बाद अब जिले के सभी थानों में भी ऐसी टीम गठित की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक थाने में एक दारोगा और दो अनुभवी महिला सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पुलिस दीदी टीम ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों, कालेजों, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास नियमित रूप से सक्रिय रहेगी।

    शिक्षण संस्थानों के खुलने और बंद होने के समय विशेष गश्त की जाएगी, ताकि छात्राओं के साथ छेड़खानी, पीछा करने या अन्य किसी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके। साथ ही मनचलों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    अभिभावकों का बढ़ेगा विश्वास तथा छात्राएं भी बिना किसी भय के ग्रहण कर सकेंगी शिक्षा

    एसपी ने कहा कि इस पहल से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। अभिभावकों का विश्वास भी बढ़ेगा तथा छात्राएं बिना किसी भय के शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।

    पुलिस दीदी टीम समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को उनके अधिकारों, साइबर अपराध, हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी देगी। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों में पुलिस दीदी टीम के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही यह व्यवस्था पूरी तरह लागू कर दी जाएगी, इससे जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दरभंगा के 3,000 से ज्यादा शिक्षक सरप्लस, अब किस स्कूल होगी तैनाती?