Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान जिले में MVR बढ़ने का दिखने लगा असर, संपत्तियों के निबंधन की रफ्तार में आई कमी

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 03:27 PM (IST)

    सिवान में न्यूनतम मूल्यांकन दर (एमवीआर) में बढ़ोतरी के बाद संपत्ति निबंधन में 53% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, जिला अवर निबंधक ने सॉफ्टवेयर ...और पढ़ें

    सिवान जिले में MVR बढ़ने का दिखने लगा असर, संपत्तियों के निबंधन की रफ्तार में आई कमी

    सिवान जिले में MVR बढ़ने का दिखने लगा असर, संपत्तियों के निबंधन की रफ्तार में आई कमी

    HighLights

    1. एमवीआर बढ़ने से सिवान में निबंधन में 53% गिरावट।

    2. बढ़े शुल्क के कारण खरीदार-विक्रेता खरीदारी टाल रहे।

    3. अधिकारी को निबंधन में जल्द बढ़ोतरी की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, सिवान। जिले में संपत्तियों के न्यूनतम मूल्यांकन दर (एमवीआर) में बढ़ोतरी का असर अब निबंधन कार्यालय के आंकड़ों में भी साफ दिखाई देने लगा है। एमवीआर बढ़ने के बाद जमीन और मकानों के निबंधन में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

    नए मूल्य लागू होने के बाद 22 से 30 जून 2026 के बीच जिले में महज 254 संपत्तियों का निबंधन हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 22 से 30 जून 2025 में 537 निबंधन दर्ज किए गए थे। यानी निबंधनों की संख्या में करीब 53 प्रतिशत की कमी आई है।

    जानकारों की मानें तो एमवीआर बढ़ने से निबंधन शुल्क और स्टांप शुल्क का बोझ भी बढ़ गया है। इसके कारण कई खरीदार फिलहाल जमीन या मकान की खरीदारी का निर्णय टाल रहे हैं।

    वहीं, कुछ विक्रेता भी बाजार की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। इसका सीधा असर निबंधन कार्यालय में आने वाले लोगों की संख्या पर पड़ा है।

    वहीं, निबंधन कार्यालय के आंकड़ों से यह स्पष्ट हो रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस बार समान अवधि में निबंधनों की संख्या लगभग आधी रह गई है। इससे राजस्व संग्रह पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

    हालांकि, इस संबंध में जिला अवर निबंधक पंकज कुमार झा ने बताया कि एवीआर में बढ़ोतरी के बाद तीन से चार दिन तक निबंधन में काफी कमीं दर्ज की गई। वहीं सॉफ्टवेयर में मेंटेनेंस के कारण स्टांप संबंधित कार्य भी बहुत मुश्किल से हो पा रहे थे।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है और निबंधन की प्रक्रिया भी रफ्तार पकड़ने लगी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 102 संपत्तियों का निबंधन किया गया है। साथ हीं बताया कि अब निबंधन की संख्या में बढ़ोतरी होगी।