Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Rain News : प्रचंड गर्मी के बीच IMD ने दे दी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार; पढ़ें अपडेट

    Updated: Tue, 28 May 2024 03:25 PM (IST)

    Bihar Rain News बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुपौल जिले में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। द ...और पढ़ें

    Bihar Rain News: प्रचंड गर्मी के बीच IMD ने दे दी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार (फाइल फोटो)
    Bihar Rain News: प्रचंड गर्मी के बीच IMD ने दे दी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पिछले कई दिनों से धूप और उमस ने बढ़ा दी थी लोगों की बेचैनी
    2. कल हो सकती अच्छी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

    जागरण संवाददाता, सुपौल। Bihar Rain News पिछले कई दिनों से धूप और उमस से लोग बेचैन रहे। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे और हवा चलती रही। बादलों के कारण जहां धूप से राहत मिली। वहीं, हवा के कारण उमस ने लोगों का पीछा छोड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को अच्छी वर्षा हो सकती है।

    बीते कई दिनों से गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा था। सुपौल के मौसम के संबंध में एक व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि सुपौल में इन दिनों सुबह नहीं हो रही।

    दरअसल, उनका इशारा उस ओर था कि सुबह होते ही धूप इतनी तेज निकलती थी कि लगता था दोपहर की धूप हो। बात भी सच ही थी। दोपहर में तो आसमान से आग बरसने लगती थी। यह सिलसिला दिन ढलने तक कायम रहता था। सूर्य डूबने के बाद भी गर्मी कम होने का नाम नहीं लेती थी। उमस से लोग परेशान रहते थे।

    रविवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फिलहाल गर्मी से राहत मिली है।

    बुधवार को हो सकती है अच्छी बारिश 

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को 51 मिमी वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। इधर, किसानों का वर्षा का इंतजार है। खासकर मूंग किसान तो कम, लेकिन मखाना किसान बेसब्री से वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।

    मूंग कम पानी में होने वाली फसल है, लेकिन तेज धूप के कारण इसके पौधे भी सूखने लगे हैं। दूसरी ओर मखाना किसानों को फसल को बचाने के लिए पंपसेट से पानी देना पड़ रहा है।

    किसानों का क्या है कहना

    किसानों ने कहा कि वर्षा होने से आम फसल को लाभ होगा। फल छोटे हैं अगर वर्षा हो जाती है तो फलों में वृद्धि होगी। यह अलग बात है कि अगर वर्षा अधिक होती है तो किसानों को धान का बीज गिराने में विलंब हो सकता है। किसानों के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र में बोया गया धान का बिचड़ा अच्छी पैदावार देता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Remal Cyclone: चक्रवाती तूफान 'रेमल' का कोहराम जारी, बिहार के लिए भी आ गया बारिश का अपडेट

    Bihar Election : लू से बचाने के लिए बूथों पर पिलाई जाएगी ये दवा, महज दो बूंद ही हीट स्‍ट्रोक पर सीधे करेगी वार