Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल सीमा पर SSB सख्त; मोबाइल से नहीं मिलेगी एंट्री, ID कार्ड की हार्ड कॉपी और फेस चेकिंग जरूरी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:59 AM (IST)

    भारत-नेपाल सीमा पर भीमनगर चेकपोस्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, अब नेपाल जाने के लिए मोबाइल आईडी मान्य नहीं होगी। यात्रियों को आधार या वोटर आईडी की हा ...और पढ़ें

    भीमनगर एसएसबी चेकपोस्ट पर लागू हुए नए नियम; अब हर यात्री की आधुनिक उपकरणों से होगी अनिवार्य फेस स्क्रीनिंग

    भीमनगर एसएसबी चेकपोस्ट पर लागू हुए नए नियम; अब हर यात्री की आधुनिक उपकरणों से होगी अनिवार्य फेस स्क्रीनिंग

    HighLights

    1. भीमनगर चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था हुई अधिक सख्त।

    2. नेपाल जाने हेतु मोबाइल आईडी अब नहीं मान्य।

    3. पहचान पत्र की हार्ड कॉपी, फेस स्क्रीनिंग अनिवार्य।

    संवाद सूत्र, भीमनगर (सुपौल)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भीमनगर एसएसबी चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक सख्त और चाक-चौबंद कर दिया गया है। अब नेपाल जाने और वहां से भारत आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य रूप से गहन चेकिंग की जा रही है। इसके लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है और सीमा पार करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।

    अब मोबाइल में पहचान पत्र दिखाने पर नहीं मिलेगी नेपाल में एंट्री

    पहले नेपाल जाने वाले यात्री अपने मोबाइल में मौजूद आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्रों की सॉफ्ट कॉपी दिखाकर आसानी से सीमा पार कर लेते थे। लेकिन नई व्यवस्था के तहत इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

    नए नियम के तहत जरूरी शर्तें:

    • हार्ड कॉपी अनिवार्य: यात्रियों को अपने साथ आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) की असली/हार्ड कॉपी प्रस्तुत करनी होगी।

    • फेस स्क्रीनिंग: पहचान पत्र की जांच के साथ-साथ हर यात्री की आधुनिक सिस्टम से फेस स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

    • सख्त चेकिंग: इन दोनों प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है।

    एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि सीमा की सुरक्षा और संदिग्ध राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    चेकपोस्ट पर लगी लंबी कतारें, यात्रियों और स्थानीय लोगों ने की यह मांग

    सघन जांच प्रक्रिया लागू होने के बाद भीमनगर चेकपोस्ट पर भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग में समय लगने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आम यात्रियों और व्यापारियों को असुविधा हो रही है।

    स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि भीमनगर बॉर्डर पर एसएसबी जवानों की संख्या बढ़ाई जाए और अतिरिक्त काउंटर्स व स्कैनिंग मशीनें लगाई जाएं, ताकि स्क्रीनिंग में तेजी आ सके और लोगों को परेशानी न हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहरा सख्त; फेस स्कैनिंग व बायोमेट्रिक के बाद सुपौल के भीमनगर-कुनौली चेकपोस्ट से मिलेगी एंट्री