Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, बराज के खोले गए 21 फाटक

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:28 PM (GMT+05:30)

    कोसी नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद जलप्रवाह नियंत्रित करने के लिए बराज के 21 फाटक खोले गए। ...और पढ़ें

    ढ़ोली गांव में जमा कोसी का पानी। (जागरण)

    ढ़ोली गांव में जमा कोसी का पानी। (जागरण)

    HighLights

    1. कोसी नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट दर्ज।

    2. जलप्रवाह नियंत्रित करने को बराज के 21 फाटक खुले।

    3. पूर्वी-पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, निगरानी जारी।

    संवाद सहयोगी, वीरपुर (सुपौल)। कोसी नदी के जलस्तर में शुक्रवार को लगातार गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को कोसी नदी में जलप्रवाह 2,48,865 क्यूसेक तक पहुंच गया था, जो रात आठ बजे से लगातार घटने लगा।

    शुक्रवार सुबह आठ बजे बराहक्षेत्र में जलप्रवाह घटकर 1,29,800 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 2,24,530 क्यूसेक दर्ज किया गया।

    घटते जलप्रवाह को नियंत्रित करने के लिए बराज के 21 फाटक खोलकर पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है। सुबह 10 बजे बराह क्षेत्र में जलप्रवाह 1,23,500 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 1,99,255 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। इसमें से पश्चिमी कोसी मुख्य नहर (डब्ल्यूकेएमसी) को सिंचाई के लिए 3,900 क्यूसेक पानी देने के बाद 1,95,355 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया।

    दोपहर 12 बजे बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 1,22,650 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 1,83,220 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं दोपहर दो बजे बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 1,22,650 क्यूसेक पर स्थिर रहा, जबकि कोसी बराज पर यह घटकर 1,79,900 क्यूसेक हो गया।

    इसमें से पश्चिमी कोसी मुख्य नहर को 3,900 क्यूसेक पानी देने के बाद 1,76,000 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है।

    मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण वीरपुर के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों तटबंध अपने सभी अवयवों के साथ पूरी तरह सुरक्षित हैं। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- सुपौल-सहरसा और खगड़िया के कई गांवों में बाढ़, वीरपुर बराज के 34 फाटक खोले गए