मरौना की बीडीओ को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, चुनावी नवाचारों की हुई सराहना
मरौना प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय को राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 25 जनवरी को पटना में 16व ...और पढ़ें

मरौना बीडीओ रचना भारतीय। (जागरण)
HighLights
मरौना बीडीओ रचना भारतीय को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान।
मतदाता जागरूकता और चुनावी नवाचारों के लिए सराहना।
25 जनवरी को पटना में होगा पुरस्कार समारोह।
संवाद सूत्र, मरौना (सुपौल)। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने और चुनावी व्यवस्था में प्रभावी प्रबंधन के लिए मरौना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रचना भारतीय को राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।
प्रखंड स्तर पर मतदाता जागरूकता को बढ़ाने, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए किए गए अभिनव प्रयासों को राज्य स्तर पर सराहा गया है।
विशेष रूप से नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदान के प्रति लोगों में विश्वास पैदा करने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है।
चुनावी प्रक्रिया को सरल, सुचारु और भरोसेमंद बनाने के लिए अपनाए गए नवाचारों के कारण मरौना प्रखंड राज्य में एक उदाहरण के रूप में उभरा है।
इस उपलब्धि से न केवल प्रशासनिक महकमे में खुशी का माहौल है, बल्कि क्षेत्र के मतदाताओं में भी गर्व की भावना देखी जा रही है। इस सम्मान को मरौना प्रखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।