भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 80 किलो गांजा जब्त कर तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसबी 45वीं वाहिनी वीरपुर ने भारत-नेपाल सीमा पर पिपराही चौकी के पास 80 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक तस्कर अशोक मुखिया को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1778841889566_m.webp)
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी। (जागरण)
HighLights
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर गांजा जब्त किया।
पिपराही चौकी क्षेत्र से 80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
एक तस्कर अशोक मुखिया को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
संवाद सहयोगी, वीरपुर (सुपौल)। एसएसबी 45वीं वाहिनी वीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी पिपराही द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए 80 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है।
सूचना के आधार पर एक विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर राहत बचाव टीम के साथ सूचना आधारित जगह कोसी पालर पर पहुंच कर देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति बताए गए स्थान पर घूम रहा है तभी सुरक्षा दल ने व्यक्ति को घेरे में लेकर पूछताछ की।
रेत में दबाकर रखा था 4 बंडल गांजा
पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मुखिया, ग्राम पिपराही जिला सुपौल का निवासी बताया। पार्टी ने स्थान की तलाशी ली तो रेत में दबे चार प्लास्टिक के बंडल मिले जिसे खोलकर चेक करने पर गांजा बरामद हुआ।
गांजा का कुल वजन 80 किलोग्राम हुआ। तत्पश्चात मौके पर बरामद गांजा एवं व्यक्ति की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर थाना रतनपुरा जिला सुपौल को सुपुर्द किया।
इस अभियान में सहायक कमांडेंट मयूर रंगारी एवं अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- बांका में साली की शादी से नाराज जीजा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत नाजुक