Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में साली की शादी से नाराज जीजा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत नाजुक

    Updated: Fri, 15 May 2026 03:17 PM (IST)

    बांका के फतेहपुर पंचायत में साली की शादी से नाराज एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. साली की शादी से नाराज जीजा ने खुद को आग लगाई।

    2. युवक गंभीर रूप से झुलसा, भागलपुर रेफर किया गया।

    3. बांका के फतेहपुर पंचायत में हुई यह घटना।

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। फतेहपुर पंचायत के वभनगामा गांव में साली की शादी से नाराज एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया।

    घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजनों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

    घटना गुरुवार देर रात की है। जख्मी युवक रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी सूरज कुमार दास है। स्वजनों ने बताया कि सूरज की साली की शादी के लिए गोड्डा जिले के पीपरा गांव से बरात दरवाजे पर पहुंची थी।

    परिवार के सभी सदस्य बरात के स्वागत में व्यस्त थे। इसी दौरान सूरज ने ससुराल पक्ष के लोगों को वॉट्सऐप पर शादी होने पर आत्मदाह करने की धमकी दिया।

    पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

    ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास भी किया। लेकिन उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। तब घर के लोग घर के समीप बहियार स्थित मूंग के खेत पहुंचे।

    जहां से गंभीर रूप से झुलसे सूरज को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

    घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय में नगर निगम के गंदे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया NH-31 जाम

    यह भी पढ़ें- गयाजी में मैरेज हाॅल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार