Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुपौल में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही दो छात्राओं के अपहरण का प्रयास, चाय दुकानदार की सूझबूझ से बची जान

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 01:44 PM (IST)

    सुपौल के प्रतापगंज में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही दो छात्राओं को कार सवार युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह 6 बजे हुई इस घटना में, छ ...और पढ़ें

    एआई तस्वीर

    एआई तस्वीर

    HighLights

    1. पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्राओं पर हमला।

    2. कार सवार युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया।

    3. चाय दुकानदार की मदद से बची छात्राओं की जान।

    संवाद सूत्र, प्रतापगंंज (सुपौल)। पुलिस भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास करने जा रही दो छात्राओं को कार सवार युवकों द्वारा अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे की है। उस समय बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थी और सड़क पर आवाजाही भी कम थी। 

    बदमाश पहले से ही शंकर चौक से आगे एक कार में घात लगाकर खड़े थे। प्रतिदिन की तरह पुलिस भर्ती के लिए पब्लिक हाई स्कूल मैदान में दौड़ का अभ्यास करने घर से निकलीं दोनों छात्राओं को बाजार स्थित निर्माणाधीन मॉल के पास कार सवार बदमाशों ने जबरन उठाने का प्रयास किया। 

    चाय दुकानदार को मदद के लिए चिल्लाया

    चिल्लाते हुए एक अपने घर की ओर और दूसरी उत्तर दिशा में बाजार की ओर दौड़ पड़ी। बदमाश अपनी कार से उत्तर दिशा की ओर भाग रही छात्रा का पीछा करने लगे। छात्रा ने बदमाशों की पकड़ में आने से पहले ही एक चाय दुकानदार को मदद के लिए चिल्लाया। तब तक कार भी चाय की दुकान तक पहुंच गई। 

    चाय दुकानदार ने बिना कुछ समझे कार सवार को डांटना शुरू कर दिया, जिससे बदमाश कार लेकर उत्तर दिशा की ओर भाग खड़े हुए। इधर, घर की ओर भागी छात्रा ने स्वजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रा को घर वापस लाया। 

    खबरें और भी

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें कार और लड़की को भागते हुए देखा गया है। हालांकि, कार का नंबर स्पष्ट नहीं होने के कारण अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।