सुपौल : घर में टीवी देख रही छात्रा आकांक्षा सिंह को मारी गोली, हो गई मौत, किसने मारी, क्यों मारी... कुछ नहीं पता
सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा आकांक्षा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर में टीवी देख रही थी जब उसे गोली लगी। पोस्टमार्टम मे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
भीमनगर में 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या।
पोस्टमार्टम में छात्रा के सीने से गोली बरामद हुई।
शराब तस्कर 76 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, सुपौल। भीमनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में एक 11 वीं छात्रा की गोली मार हत्या कर दी गई। मृतका रूपेश सिंह उर्फ राकी सिंह की पुत्री आकांक्षा सिंह (16) है। घटना उस वक्त घटी, जब वह हाल में बैठकर टीवी देख रही थी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के क्रम में छात्रा के सीने से गोली बरामद की गई।
अप्रकृतिक मौत का केस करवाया गया था
इससे पूर्व मृतका आकांक्षा सिंह के चाचा सुमित कुमार द्वारा भीमनगर थाने में अप्रकृतिक मौत का केस करवाया गया था। अपने आवेदन के माध्यम से इन्होंने कहा है कि ये बाथरूम में स्नान कर रहे थे। इनकी भतीजी टीवी देख रही थी। बाहर निकले तो बच्ची नीचे फर्श पर गिरी हुई थी और ब्लड निकल रहा था। तुंरत उसे वीरपुर अस्पताल ले गया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक ने पोस्टमार्टम में निकाली गोली
इधर, सूचना पर भीमनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्वजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डा. ठाकुर प्रसाद ने बताया कि बुलेट इंज्यूरी से मौत का इन्क्वेस्ट (जांच के लिए अनुरोध) आया था। काफी मशक्कत के बाद पोस्टमार्टम में गोली मिली, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
शराब की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
बच्ची की मौत मामले में उनके स्वजन द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया है, जिसमें लिखा हुआ है कि गिरने से बच्ची की मौत हुई है। अस्पताल से इस मौत को संदिग्ध बताया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाडी से बुलेट मिली है। आगे का अनुसंधान पुलिस करेगी।
खबरें और भी
शरथ आरएस, पुलिस अधीक्षक, सुपौल