Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची कोर्ट, लगाई यह गुहार; जानिए क्या है मामला

    By Chandra Bhushan Singh ShashiEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 07:34 PM (IST)

    Akshara Singh। भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह शुक्रवार को कोर्ट पहुंची। वह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय राजेश कुमार के न्यायालय में पेश हुई। इस दौर ...और पढ़ें

    भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची कोर्ट, लगाई यह गुहार
    भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची कोर्ट, लगाई यह गुहार

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Akshara Singh भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में उपस्थित हुई। अक्षरा सिंह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय राजेश कुमार के न्यायालय में चल रहे आपराधिक मामले में उपस्थित दर्ज कराई।

    इस दौरान उनके वरीय अधिवक्ता रामनाथ शर्मा तथा अमरेंद्र पांडेय ने उन पर लगाए गए आरोपों को पूर्व में दिए अर्जी के आलोक में खारिज करने की मांग की।

    जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा दिया गया था। वहीं, लालगंज के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार के मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया था।

    इस दौरान सरकारी आदेश का उल्लंघन कर भोजपुरी फिल्म स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम आयोजित कर भीड़ इकट्ठी की गई थी।

    2021 में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी 

    इसे लेकर लालगंज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला ने 24 अप्रैल 2021 को पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला और भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

    इस मामले में उपस्थित होकर अक्षरा सिंह अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करने की अर्जी लगाई है।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने खोला खजाना, शिक्षकों का लगा जैकपॉट; सैलरी के लिए जारी हुए इतने करोड़