बेटा नहीं होने पर वैशाली में ससुराल वालों ने की ASI की बेटी की हत्या, शव को 150 KM दूर आरा में फेंका
सोनपुर निवासी एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की बेटी जूली सिंह की ससुराल वालों ने बेटा न होने के कारण हत्या कर दी। शव को दानापुर से लगभग 150 किलोमीटर द ...और पढ़ें

वैशाली में बेटा नहीं होने पर ससुराल वालों ने की ASI की बेटी की हत्या (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, सोनपुर। बेटा नहीं पैदा होने को लेकर सोनपुर निवासी एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) की बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को घर लगभग से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर नदी किनारे फेंक दिया। यह खबर मिलते ही मायके में कोहराम मच गया।
शव को दानापुर थाना की पुलिस ने आरा जिला के सिन्हा थाना क्षेत्र से बरामद कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम के उपरांत मंगलवार को सोनपुर के दामोदरपुर रोड न्यू पहाड़ीचक स्थित घर पर एएसआइ रंजीत सिंह की बेटी जूली सिंह का शव लाए जाते ही चीख-पुकार मच गई। इस घटना को लेकर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
पिता ने क्या बताया?
इस संबंध में पिता ने बताया कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से वर्ष 2016 में अपनी बेटी की शादी भोजपुर जिला अंतर्गत चिलहर गांव के मनोरंजन सिंह के साथ की थी। शादी के दामाद मनोरंजन सिंह अभी रेलवे में लोको पायलट हैं। वह मुजफ्फरपुर में तैनात हैं।
लोको पायलट मनोरंजन सिंह अपनी पत्नी जूली सिंह तथा सात वर्षीय एक बेटी के साथ किराए के मकान में दानापुर के न्यू मैनपुरा में रहते हैं। दानापुर से ही वह मुजफ्फरपुर ड्यूटी करने आते-जाते हैं। उनकी बेटी को एक 07 वर्ष की पुत्री है।
खबरें और भी
दूसरी बार जब वह गर्भवती हुई तो चेकअप कराए जाने के बाद जब ससुराल वालों को पता चला कि गर्भ में पल रही बच्ची ही है तब उन लोगों ने गर्भपात करा दिया।
पिता का कहना है कि ससुराल के लोग उसे बराबर बेटा नहीं होने का ताना देकर प्रताड़ित किया करते थे। बताया कि एक बार उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और वह पटना के महावीर मंदिर में बैठी रही। किसी दूसरे के फोन से जब उन्होंने पिता को फोन किया तब वे लोग यहां से जाकर उसे ले आए।
उन्होंने बताया कि उनका दामाद अपनी पत्नी को 100 रुपये भी नहीं देता था। दो-दो माह तक उसका मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया जाता था। इसी दौरान कई बार उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई।
सिर पर किया रॉड से हमला
बताया है कि उन लोगों ने उसके सिर पर रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को दानापुर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर आरा जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र में नदी किनारे फेंक दिया।
जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तब वे लोग यहां से दानापुर उसके आवास पर गए। उसके ससुराल वाले घर बंद कर फरार हो चुके हैं। दानापुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराए जाने के उपरांत परिवार वालों को शव सुपुर्द कर दिया गया।
रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी 07 वर्ष की नातिन भी कहीं गायब है। ससुराल वालों ने उसे कहां छुपा रखा है कुछ भी जानकारी नहीं। उन्होंने इस घटना में मृतका के सास-ससुर पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।