Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली: साईन गांव में पुलिस टीम पर हमला, आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को दबोचा; कई पुलिसकर्मी घायल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:26 PM (IST)

    बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, हा ...और पढ़ें

    साईन गांव में पुलिस टीम पर हमला, आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को दबोचा (AI Generated Image)

    साईन गांव में पुलिस टीम पर हमला, आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को दबोचा (AI Generated Image)

    HighLights

    1. साईन गांव में पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला।

    2. आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी अमित कुमार गिरफ्तार।

    3. हमले में कई पुलिसकर्मी घायल, इलाज जारी।

    संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर (वैशाली)। बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव में बुधवार की रात आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

    मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, बेलसर थाना पुलिस आर्म्स एक्ट व अन्य मामले में फरार अभियुक्त अमित कुमार उर्फ भूली राय के घर छापामारी करने साईन गांव पहुंची थी। पुलिस टीम जैसे ही कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी, कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

    देखते ही देखते विरोध हिंसक हो गया और भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया है।

    घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी अमित कुमार उर्फ भूली राय को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

    खबरें और भी