Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप: 9वीं-10वीं के छात्र 31 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन, अब OTR जरूरी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:24 PM (IST)

    प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को 31 जुलाई तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओ ...और पढ़ें

    9वीं-10वीं के छात्र 31 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन, अब OTR जरूरी (AI Generated Image)

    9वीं-10वीं के छात्र 31 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन, अब OTR जरूरी (AI Generated Image)

    HighLights

    1. कक्षा 9-10 के छात्रों के लिए ओटीआर अनिवार्य।

    2. राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 31 जुलाई तक पंजीकरण।

    3. ओटीआर के बिना छात्रवृत्ति आवेदन संभव नहीं।

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत कक्षा 09 एवं 10 के छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ लेने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना अनिवार्य किया गया है।

    ओटीआर की प्रक्रिया 31 जुलाई तक निर्धारित है। इस संबंध में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा निशांत गुंजन ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

    उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को कक्षा 9वीं एवं 10वीं में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम एनएसपी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराते हुए संबंधित छात्र-छात्राओं से ओटीआर संख्या प्राप्त कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रविष्टि करने को कहा है।

    इस दौरान प्रक्रिया में संशय की स्थिति में ई-शिक्षाकोष के तकनीकी कर्मी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

    विभागीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस संबंध में ई-शिक्षाकोष पोर्टल एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) का एकीकरण करते हुए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ओटीआर का विकल्प दिया गया है।

    साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भी की प्रक्रिया की जा रही है। उल्लेखनीय है कि योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं के आंकड़ों की प्रविष्टि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर की जाती है।

    क्या कहते हैं अधिकारी?

    छात्रवृत्ति प्रणालियों में वन टाइम रजिस्ट्रेशन छात्र-छात्राओं की एक अनूठी और स्थायी डिजिटल पहचान है। ओटीआर के बिना किसी भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है। ओटीआर होने के बाद छात्रवृत्ति योजना के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक बार बना हुआ ओटीआर आगे की कक्षाओं या अन्य छात्रवृत्तियों में भी काम आएगा। - निशांत गुंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) वैशाली

    एनएसपी ओटीआर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:

    • पोर्टल पर जाएं : सबसे पहले scholarships.gov.in पर विजिट करें।
    • मोबाइल वेरिफिकेशन : मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से सत्यापित करें।
    • आधार विवरण : ई-केवाईसी के लिए आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी डालें।
    • रेफरेंस नंबर: ई-केवाईसी सफल होने पर आपको एक रेफरेंस संख्या मिलेगा।
    • फेस ऑथेंटिकेशन : एनएसपी ओटीआर ऐप में रेफरेंस नंबर डालकर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
    • प्रक्रिया पूरी होते ही ओटीआर नंबर मिल जाएगा, जिसके बाद आप छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी