Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता थाने में धोते हैं पुलिसकर्मियों के कपड़े, बिहार में बेटा BPSC पास कर बना अफसर

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:03 AM (IST)

    जंदाहा के धर्मेंद्र कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में राजस्व अधिकारी बनकर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें

    पुलिसकर्मियों ने किया सम्मानित। (जागरण)

    पुलिसकर्मियों ने किया सम्मानित। (जागरण)

    HighLights

    1. धर्मेंद्र कुमार 70वीं बीपीएससी परीक्षा में राजस्व अधिकारी चयनित।

    2. पिता पुलिसकर्मियों के कपड़े धोकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

    3. पुलिस और ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ किया सम्मानित।

    संवाद सूत्र, जंदाहा। नगर पंचायत जंदाहा के वार्ड संख्या तीन निवासी एक मजदूर परिवार के छात्र ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत के दम पर 70वीं बीपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर परिवार, समाज और इलाके का नाम रोशन किया है।

    राजस्व अधिकारी पद पर चयनित स्थानीय निवासी भोला रजक के पुत्र धर्मेंद्र कुमार धर्मेंद्र कुमार के यहां पहुंचने पर बैंड-बाजे के साथ फूल-मालाएं पहनाकर सफल छात्र का सम्मान किया।

    इसके बाद छात्र अपने माता-पिता और समाज के लोगों के साथ जंदाहा थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर कर पूजा-अर्चना की गई।

    इस दौरान जंदाहा अंचल पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित छात्र धर्मेंद्र कुमार को फूल-माला और बुके देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने छात्र के पिता भोला रजक और माता रेखा देवी को भी उनके कठिन परिश्रम के लिए बधाई दी।

    पिता धोते थे कपड़े

    जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र के पिता पिछले करीब 25 वर्षों से जंदाहा थाना के पुलिसकर्मियों के कपड़ों की धुलाई कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पुत्र की सफलता से परिवार की खुशी का माहौल है।

    धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में ओपन यूनिवर्सिटी, पटना से इतिहास विषय में स्नातक प्रतिष्ठा की डिग्री प्राप्त करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी।

    थाने में बुलाकर किया सम्मानित

    70वीं बीपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा में उन्हें राजस्व अधिकारी के पद पर सफलता मिली है। उन्होंने अपनी सफलता का मुख्य श्रेय अपनी मां को देते हुए कहा कि उनकी मां का सपना और मेहनत रंग लाई।

    खबरें और भी

    इस अवसर पर जंदाहा थाना के अवर निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक जनार्दन राय, अवर निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद आदि पुलिसकर्मी एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- RO से SDM बने बिहार के शिवम शर्मा, 70वीं BPSC में टॉप रैंक लाने के लिए पढ़ाई और टाइम मैनेजमेंट पर था खास फोकस

    यह भी पढ़ें- रेलवे गेटमैन से बने डीएसपी; 70वीं BPSC में 72वीं रैंक हासिल करने वाले राजू कुशवाहा का सम्मान