इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहार का पहला ISTE कन्वेंशन शुरू, वैज्ञानिक गतिविधियों और शोध कार्यों पर होगा जोर
चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में बिहार के पहले दो दिवसीय इंडियन सोसायटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आईएसटीई) कन्वेंशन का शुभारंभ हुआ। ...और पढ़ें
-1775303453697_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बिदुपुर। चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में बिहार के प्रथम दो दिवसीय इंडियन सोसायटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आईएसटीई) कन्वेंशन का शुभारंभ बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश कांत वर्मा, कुल सचिव डॉ. प्रदीप कुमार, मुजफ्फरपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार सहित अन्य प्रोफेसरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
दो दिवसीय इस आयोजन में पेपर प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ट्रस ब्रिज, ग्रुप डिस्कशन, कोडिंग कंपटीशन, मैटलैब, प्रोटियस लैब तथा प्रोजेक्ट माडल प्रदर्शन जैसी विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियां शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सहयोग, फोटोग्राफी एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगभग दो दर्जन स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में इस प्रकार के कन्वेंशन की शुरुआत होना गर्व की बात है।
उन्होंने छात्रों की अध्ययन एवं परीक्षा से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया और प्रश्न-उत्तर सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया। कुल सचिव ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा में असीम प्रतिभा होती है, जिसे ऐसे आयोजनों के माध्यम से मंच मिलता है और वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाती है।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनंत कुमार ने कहा कि इंडियन सोसायटी फार टेक्निकल एजुकेशन के सौजन्य से आयोजित यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध कार्यों पर विचार-विमर्श और उनके निष्कर्षों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को शोध के क्षेत्र में नए आयाम मिलते हैं।
खबरें और भी
शोध व तकनीकी गतिविधियों पर विशेष जोर
एमआईटी मुजफ्फरपुर के प्राचार्य ने वैज्ञानिक गतिविधियों के साथ कदमताल करने और शोध कार्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि यहां बिहार का पहला आईएसटीई कन्वेंशन आयोजित हो रहा है।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य द्वारा लगभग दो दर्जन प्रोफेसरों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार एवं प्रो. कुमार अभिनव बनाए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन बीटेक की छात्रा ऋषिका ने किया। इस अवसर पर बीटेक की छात्राओं श्रुति श्रेया एवं तीब्रा चटर्जी ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।