Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक तरफ तेजस्वी यादव तो दूसरी तरफ राजद प्रमुख... कुछ ऐसा था टेंपो का लुक, एक झटके में पलटा और ले ली बालक की जान

    By Ravikant Kumar Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 12:41 PM (IST)

    Bihar News वैशाली में सीएनजी टेंपो पर सवार होकर करीब पांच बालक अपने घर से कच्ची दरगाह जा रहे थे। इसी दौरान टेंपो पलट गया जिससे एक बालक की मौत हो गई जब ...और पढ़ें

    टेंपो एक झटके में पलटा और ले ली बालक की जान
    टेंपो एक झटके में पलटा और ले ली बालक की जान

    संवाद सूत्र, राघोपुर। रूस्तमपुर ओपी के जवाहर चौक के निकट अनियंत्रित सीएनजी टेंपो पलटने से एक बालक की मौत हो गई जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक राघोपुर थाना के मलिकपुर निवासी देव कुमार दास के 15 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार थे। जबकि देवेंद्र दास के पुत्र राजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    बताया गया कि एक सीएनजी टेंपो पर सवार होकर करीब पांच बालक अपने घर से कच्ची दरगाह जा रहे थे। कच्ची दरगाह से सभी को राजगीर घूमने के लिए जाना था। इसी दौरान रुस्तमपुर ओपी के जवाहर चौक पर अनियंत्रित टेंपो रोड किनारे पलट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर भर्ती कराया।

    टैंपो चालक मौके से फरार

    डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अनीश कुमार को पटना रेफर कर दिया। रास्ते में अनीश कुमार की मौत हो गई। जबकि राजन कुमार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना होने के पश्चात टैंपो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टेंपो को जप्त कर लिया।

    टेंपो पर एक तरफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का फोटो लगा झंडा तो दूसरी तरफ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का झंडा लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही रूस्तमपुर ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

    खबरें और भी

    पंचायत में कोहराम मच गया

    घटना के बाद पंचायत में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते रोते बुरा हाल है। घटना के संबंध में स्थानीय हरेंद्र दास ने बताया कि एक सीएनजी टेंपो पर करीब 5 बालक चढ़कर कच्ची दरगाह जा रहा था। कच्ची दरगाह से सभी को राजगीर घूमने के लिए जाना था। इसी दौरान जवाहर चौक के निकट अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई। जिसमें दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर राघोपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने एक बालक को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक तीन भाई एक बहनों में सबसे छोटा था। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर में इंटर का छात्र था।

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Weather: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गया का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस; ऐसा है पटना का हाल

    Kamiya Jani के मामले में धर्मेन्द्र प्रधान की प्रतिक्रिया, कहा- जाने-अनजाने में लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं