Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाजीपुर: 'मेरा भी बाल काट दो...' कहते ही भड़का नाई, युवक पर उस्तरे से किया जानलेवा वार

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:26 PM (IST)

    हाजीपुर के हजपुरा गांव में बाल कटवाने गए एक युवक पर नाई ने उस्तरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाल काटने की बात पर हुए विवाद के बाद नाई ने यह ...और पढ़ें

    'मेरा भी बाल काट दो...' कहते ही भड़का नाई, युवक पर उस्तरे से किया जानलेवा वार

    'मेरा भी बाल काट दो...' कहते ही भड़का नाई, युवक पर उस्तरे से किया जानलेवा वार

    HighLights

    1. हाजीपुर में नाई ने युवक पर उस्तरे से हमला किया।

    2. बाल कटवाने की बात पर हुआ था यह विवाद।

    3. घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बेलसर थाना क्षेत्र के हजपुरा गांव में शुक्रवार की शाम बाल कटवाने पहुंचे एक युवक पर नाई ने असतुरा से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दुकान पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए पहले लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

    घायल की पहचान हजपुरा निवासी रमेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह हजपुरा चौक स्थित नाई की दुकान में बाल कटवाने गया था। दुकान में पहले से एक व्यक्ति का बाल कट रहा था।

    अभिषेक ने नाई से कहा कि मेरा भी बाल काट दीजिए। इसी बात को लेकर नाई उससे झगड़ा करने लगा। इसके बाद वह बगल वाली कुर्सी पर बैठ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर नाई ने असतुरा से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं कनपटी के पास कट गया।

    खबरें और भी

    घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

    इस संबंध में सदर एसडीपीओ टू लालगंज गोपाल मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेलसर थाना अंतर्गत हजपुरा चौक स्थित नाई की दुकान में बाल काटते समय एक युवक असतुरा लगने से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के बाद कुछ देर के लिए लोग जमा हो गए थे, जिन्हें समझा-बुझाकर हटा दिया गया है। अभी स्थिति सामान्य है। युवक का बयान आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोट गलती से लगी है या जानबूझकर की गई है।