Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाजीपुर शहर की बदलेगी तस्वीर, ₹308 करोड़ की 2 बड़ी परियोजनाओं को मिली मंजूरी 

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 07:06 PM (IST)

    हाजीपुर में 308 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं को राज्य सरकार ने मंजूरी दी है, जिसमें 120 करोड़ का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और 188 करोड़ ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हाजीपुर में 308 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी।

    2. 120 करोड़ से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निर्माण।

    3. 188 करोड़ से पीपीपी मॉडल पर कमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स।

    रवि शंकर शुक्ला, हाजीपुर। नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र में शहरी सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से 308 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर दी गई है। इनमें 120 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निर्माण होगा।

    वहीं, 188 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर कामर्शियल मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण शहर में किया जाएगा।  इन दो बड़ी परियोजनाओं की मंजूरी मिलने से आने वाले दिनों में हाजीपुर शहर की सूरत बदलने की संभावना प्रबल हुई है।

    इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का होगा निर्माण

    हाजीपुर शहर की समस्त शहरी सेवाओं का केंद्रीकृत रियल-टाइम मानिटरिंग एवं प्रबंधन प्रणाली की स्थापना की मंजूरी सरकार के स्तर पर दी गई है। इसमें ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी सर्विलांस, जलापूर्ति, गंदे पानी की निकासी, टैक्स एवं गैर-टैक्स राजस्व संग्रह आदि शामिल होंगे। इसकी स्थापना नगर भवन हाजीपुर परिसर में जल्द ही की जाएगी।

    पीपीपी माडल पर कमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा विकास

    हाजीपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर आधुनिक मार्केट कांप्लेक्स, पार्किंग, रिवरफ्रंट डेवलपमेंट एवं वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार के स्तर पर 188 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।

    खबरें और भी

    इसके लिए हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर गांधी चौक, गुदरी बाजार कोनहारा घाट (रिवर फ्रंट), ताजबाज पोखरा (वाटर स्पोर्ट्स) का चयन किया गया है।

    हाजीपुर भाजपा विधायक के प्रयासों से मिली मंजूरी

    हाजीपुर से भाजपा विधायक अवधेश सिंह के प्रयासों से हाजीपुर नगर परिषद के लिए 308 कराेड़ रुपये की दो परियोजनाओं की मंजूरी राज्य सरकार के स्तर पर दी गई है।

    इसके लिए विधायक ने विभागीय मंत्री से विशेष भेंट कर इन दोनों योजनाओं को शीघ्र स्वीकृत कराने का प्रयास किया था। इन परियोजनाओं से हाजीपुर शहर के नागरिकों को बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, व्यापारिक सुविधाएं और पर्यटन विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।

    हाजीपुर के समग्र विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। 308 करोड़ रुपये की इन दो बड़ी परियोजनाओं से शहर का कायाकल्प होगा। मैंने विभागीय मंत्री से मुलाकात कर इन योजनाओं को प्राथमिकता से स्वीकृत कराया है। हाजीपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुंदर शहर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। -अवधेश सिंह, विधायक हाजीपुर