Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लड़की को लेकर भाग रहा युवक, रास्‍ते में लोगों ने पकड़ा, डायल-112 को दी सूचना, इसी बीच हो गया कांड

    By Brajesh Kumar Edited By: Vyas Chandra
    Updated: Wed, 10 Dec 2025 05:31 PM (IST)

    वैशाली जिले के लालगंज और महिसौर थाना क्षेत्रों से दो लड़कियों के अपहरण की सूचना मिली है। लालगंज में एक युवती को उसके प्रेमी के साथ भागते समय पकड़ा गया ...और पढ़ें

    पकड़े जाने के बाद भी लड़की को भगा ले गया युवक। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    पकड़े जाने के बाद भी लड़की को भगा ले गया युवक। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. लालगंज से युवती का अपहरण, प्रेमी फरार

    2. नाबालिग लड़की का अपहरण, धमकी

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    संवाद सूत्र, जंदाहा/लालगंज (हाजीपुर)। Hajipur Crime: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो लड़क‍ियों का अपहरण कर लिया गया। दोनों मामले में अलग-अलग एफआइआर कराई गई है। 

    लालगंज थाना क्षेत्र स्थित घर से एक युवती को उसका प्रेमी भगाकर ले जा रहा था। इसी क्रम में घर के लोगों को पता चल गया। लंगड़ी पाकर के पास दोनों को लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन चकमा देकर लड़का उस लड़की को लेकर फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार 19 वर्षीया युवती को एक युवक अपने दोस्‍तों के साथ घर से भगा ले गया। संयोग से घर के लोगों को इसका पता चल गया। यह भी जानकारी मिली क‍ि इसी थाना क्षेत्र के जलालपुर का रोहन कुमार अपने साथ‍ियों के साथ उसे ले गया है। 

    इसके बाद बात फैली तो लंगड़ी पाकर के समीप स्‍थानीय लोगों ने उन्‍हें पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी। पुलिस जबतक पहुंचती, रोहन उस लड़की को लेकर भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर लड़की की मां ने लालगंज थाना में अपनी पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी कराई है।

    अपहरण के बाद दी धमकी 

    इधर महिसौर थाना क्षेत्र के एक गांव में अल सुबह नाबालिग का अपहरण किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई है। घटना करीब दो दिन पुरानी है। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि 7 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे 16 वर्षीय पुत्री अपने घर से दक्षिण दिशा में शौच के लिए गई थी।

    खबरें और भी

    काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम में जानकारी मिली कि भरत कुमार और विशाल कुमार ने उसका अपहरण किया है। 

    आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर आरोपितो के स्वजनों के पास गईं, तो आरोपितों के स्वजनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें अपने दरवाजे से भगा दिया। साथ ही यह धमकी भी दी कि उनकी नाबालिग पुत्री की हत्या कर दी जाएगी।

    इस मामले में भरत कुमार, विशाल कुमार, राम अवतार साहनी, ननकू देवी एवं विजय कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।