Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाजीपुर में पतंग उड़ाने को लेकर दो बच्चों के विवाद में हुई फायरिंग, गोली लगने से सफाई कर्मी घायल; तीन गिरफ्तार

    By Ravikant SinghEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 14 Jan 2026 11:42 PM (IST)

    हाजीपुर के हथसारगंज में बच्चों के पतंग उड़ाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मी दिलीप राम को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर मौजूद एसडीपीओ। फोटो जागरण

    घटनास्थल पर मौजूद एसडीपीओ। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथसारगंज ओपी के बाबू टोला हथसारगंज में पतंग उड़ाने को लेकर बच्चे बच्चे के विवाद में हुई गोलीबारी में गोली लगने से नगर परिषद का सफाई कर्मी घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

    डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघाड़ा निवासी शंकर राम के पुत्र दिलीप राम बताया गया। वह बाबू टोला में किराए के मकान में रहता है। नगर परिषद वार्ड संख्या एक में सफाई कर्मी है। एक गोली दाहिने जांघ पर मारी गई है। घटना की सूचना हथसारगंज ओपी एवं नगर थाने की पुलिस को दी गई।

    Hajipur News

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल से तीन आरोपी घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल दो खोखा एक गोली बरामद कर लिया। वहीं नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली।मिली जानकारी के अनुसार दिलीप राम के बच्चा और परोस के एक बच्चे के बीच पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हुआ।

    इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने दिलीप राम को गोली मार दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में घायल ने बताया की बच्चों के पतंग उड़ाने को लेकर बच्चा-बच्चा के बीच विवाद हुआ।‌ हम ड्यूटी से लौट के बाद जब पूछने गए तो अचानक तीन-चार आदमी मिलकर मेरे ऊपर दो-तीन राउंड गोली चला दी। जिसमें से एक गोली हमको लगी है। गोली चलाने वाला व्यक्ति हमारे रूम के सामने वाले कमरे में रहता है।

    खबरें और भी

    घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि हथसारगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबू टोला में दोपहर से पतंगबाजी को लेकर के दो किरायेदार के बीच विवाद चल रहा था। दोनों बाहर से आकर यहां किराए के मकान में रहते हैं। ‌शाम में विवाद ज्यादा बढ़ गया एक पक्ष के द्वारा गोली चलाई गई, जिसमें दिलीप कुमार को गोली लग गई। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया वह खतरे से बाहर है। घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया गया। एक गोली और दो खोखा बरामद किया गया।