विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hajipur News: हाजीपुर में आम के पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, पूरे इलाके में हड़कंप; सामने आई ये वजह

Published: Wed, 26 Jun 2024 01:27 PM (IST)

Hajipur Crime News बिहार के हाजीपुर के देसरी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक आम के ...और पढ़ें

हाजीपुर में आम के पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव (जागरण)
हाजीपुर में आम के पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव (जागरण)

HighLights

  1. हाजीपुर में एक आम के पेड़ से प्रेमी जोड़े का शव लटका मिला।
  2. पुलिस ने मृतक के परिवार से पूछताछ करने के बाद अहम बात बताई।
  3. पुलिस इसे आत्महत्या के एंगल से देख रही है तो वहीं गांव वाले हत्या बता रहे।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News: हाजीपुर के देसरी थाना क्षेत्र के खोखसा कल्याण गांव में एक बगीचे में आम के पेड़ से लटका एक प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए।

एक ही दुपट्टा दोनों के गर्दन में लपेटा हुआ था

एक ही दुपट्टा, दोनों के गर्दन में लपेटा हुआ मिला। शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने देसरी थाना के पुलिस पदाधिकारी को दी। घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से गहन पूछताछ की

पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से गहन पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान लखनपुर लार गांव निवासी शिवनारायण मांझी के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार एवं फटिकवारा गांव निवासी अनिल मांझी के 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

पुलिस आत्महत्या का एंगल निकाल रही

पुलिस प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रही है। जबकि, ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक दोनों की हत्या करके शव को टांग दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी जोड़े ने करीब डेढ़ साल पहले घर से भाग कर कहीं चले गए थे। कुछ दिनों के बाद दोनों अपने घर लौटे थे।

बताया गया कि मृतक की छोटी बहन की शादी तीन दिन पहले हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार सोनी कुमारी एवं अजीत कुमार का पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोनी कुमारी की शादी करीब 2 साल पहले समस्तीपुर जिले के सिमरी गांव में हुई थी और डेढ़ साल का एक बच्ची भी है।

सोनी 6 महीने से अपने मायके में रह रही थी

सोनी 6 महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। सोनी और अजीत का घर आमने-सामने था। अजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अजीत के पिता राजमिस्त्री का काम करता था।

घटना के संबंध में मृतक अजीत के भाई विकास ने बताया कि हमलोगों को सुबह पता चला कि आपका भाई का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि अजीत और सोनी करीब एक डेढ़ साल पहले दोनों घर से भाग गए थे।

बच्चे आम चुनने गए तो शव देखकर डर गए

घटना के संबंध में सोनी के पिता अनिल मांझी ने बताया कि आम की गाछी में कुछ बच्चे आम चुनने गए तो पता चला कि सोनी और एक लड़का का शव मिलने पेड़ से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि सोनी की शादी करीब 2 साल पहले समस्तीपुर में  की थी। करीब 3 दिन पहले हम अपनी छोटी बच्ची का शादी किए हैं। सोनी करीब 6 महीने से गांव में ही रहती थी।

घटना के संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा आम के पेड़ में शव लटके होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पूर्व से दोनों का प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने कह दी लालू के दिल पर चोट लगने वाली बात, सियासत हुई तेज; अब क्या करेगी RJD?

Tejashwi Yadav: 'पीएम कहेंगे चुपचाप पुल गिरते देखो नहीं तो....', तेजस्वी के बयान से सियासी भूचाल, अब क्या करेगी BJP?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।